IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 16 दिसंबर 2009

महंगाई पर संसद में हंगामा

लगातार बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया है.
इसकी वजह से दोनों ही सदनों की कार्यवाही में बाधा पहुँची है और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

संसद में महंगाई के मुद्दे पर हंगामे की वजह से प्रश्नकाल में सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई और आख़िर में पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी.

इसी तरह से राज्यसभा में प्रश्नकाल में कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी लेकिन 12 बजे के बाद वहाँ हंगामा नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही सामान्य रुप से चलने लगी.

विपक्षी सदस्यों का आरोप था कि जब से यूपीए सरकार सत्ता में आई है आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है.

नारेबाज़ी

लोकसभा में विपक्षी सदस्य चाहते थे कि प्रश्नकाल स्थगित करके महंगाई पर चर्चा की जाए लेकिन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन को सूचित किया कि चूंकि इस मुद्दे पर पहले ही चर्चा हो चुकी है इसलिए उन्होंने इस संबंध में दिए गए नोटिस को ख़ारिज कर दिया है.

इसके बाद विपक्षी सदस्य अध्यक्ष की कुर्सी के नज़दीक पहुँच गए और नारेबाज़ी करने लगे.

भारतीय जनता पार्टी, वामपंथी दलों, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और शिवसेना के सदस्यों ने एकसाथ नारे लगाए.

एनडीए के सदस्य नारे लगा रहे थे, "महंगाई को रोक दो, वरना गद्दी छोड़ दो." जबकि समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने नारे लगाए, "लूली लंगड़ी ये सरकार, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी."

नारेबाज़ी और हंगामे के बीच पहले सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित की गई फिर जब सदन की कार्यवाही 11.30 बजे शुरु हुई तो उसी तरह हंगामा होता रहा और फिर से एक बार कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.

दोपहर 12 बजे जब शून्यकाल के लिए सदन की कार्यवाही से शुरु हुई तो हंगामा फिर शुरु हो गया और इसी हंगामे के बीच कुछ विधायी कार्य संपन्न हुए. फिर सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.

इसी तरह राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरु होने के पहले ही विपक्षी सदस्यों ने महंगाई के मुद्दे पर हंगामा शुरु कर दिया था.

कुछ देर के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी.

लेकिन बाद में राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रुप से चलती रही.

आमिर के ठहरने वाले होटल का मालिक गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित चंदौली जिले के मुगलसराय में फिल्म स्टार आमिर खान के गलत नाम से एक होटल में रूकने के कारण होटल मालिक और उसके प्रबन्धक को आज गिरफ्तार कर लिया गया जबकि वह अपनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ के प्रचार के सिलसिले में वाराणसी में लोगों के साथ लुकाछिपी का खेल खेलते रहे।

बिना नाम पते की जांच के आमिर को अपने होटल में रूकवाना होटल मालिक को महंगा पड गया। मुगलसराय कस्बे के सरस्वती होटल में आमिर खान फर्जी नाम से अपनी टीम के साथ रूके थे। आमिर खान अकरम शाह के नाम से होटल में ठहरे। उनके साथ उनके टीम के लोग भी थे। होटल के रजिस्टर में अकरम शाह एवं परिवार दर्शाया गया।

)-हुड्डा सरकार रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों का राजनैतिक, अर्थिक व सामाजिक रूप से शोषण कर रही है -- अजय सिंह चौटाला



डबवाली,(सुखपाल)-हुड्डा सरकार रोजगार देने के नाम पर पिछले पांच वर्षों से बेरोजगारों का राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से शोषण कर रही है। लाखों युवक पिछले पांच वर्षों से विभिन्न नौकरियों के लिए साक्षात्कार देने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर कर रहे हैं और सरकार लगातार टरकाऊ रवैया अख्त्यिार कर बेरोजगारों का मजाक उड़ रही है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक अजय सिंह चौटाला ने कही। वे आज डबवाली हलके में धन्यवादी दौरे के दौरान गांव मसीतां में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अजय सिंह चौटाला का गांवों में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। गांव मसीतां में जैलासिंह व दर्शन सिंह ने कांगे्रेस छोड़कर इनेलो ज्वाइन की।
जनसभा को संबोधित करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा सरकार ने वर्ष 2005 में सत्ता संभालते हुी शिक्षकों के हजारों पदों के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के माध्यम से आवेदन मांगे थे यह प्रक्रिया पूरी किए बिना ही परन्तु ठीक एक वर्ष बाद हरियाणा स्टाफ स्लेक् शन कमीशन के माध्यम से दोबारा आवेदन मांगे। इसके अलावा पिछले कार्यकाल में कमीशन ने रोडवेज में चालकों, परिचालकों, एएलएम, ग्राम सचिव के लिए भी आवेदन मांगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार भी लिए गए। विधायक अजय सिंह ने कहा कि हुड्डा सरकार ने पिछले कार्यकाल में उपचुनावों, लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनावों में आदर्श चुनाव संहिता के नाम पर इनके परिणामों को लटकाए रखा। इतना ही नहीं सरकार ने बेरोजगारों के वोट बटोरने के लिए विधानसभा चुनावों से पूर्व दस हजार के करीब शिक्षकों व चालक-परिचालकों के लिए आवेदन पत्र मांगे। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों की खरीद-फरोख्त करके दूसरा कार्यकाल भी संभाल लिया परन्तु पीटीआई,डीपीई, एसएस मास्टर सहित अन्य शिक्षकों के व एलएलएम, ग्राम सचिवों, चालकों-परिचालकों के पदों पर भर्ती के लिए परिणामों को लटकाए हुए है वहीं अन्य आवेदनों पर कोई कारवाई शुरू नहीं की है। उन्होंने कहा कि सीएम हुड्डा द्वारा रोजगार देने के दावों की भी मीडिया ने पोल खोल दी है और अब भी सरकार आनाकानी करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार एक बार फिर सरकार प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवकों को ऐलनाबाद उपचुनाव का बहाना बना कर उनका राजनैतिक व आर्थिक शोषण करने जा रही है। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते जहां स्कूलों में शिक्षा का बंटाधार हो गया है वहीं कोचों व गलत खेल नीति व शारीरिक शिक्षकों की कमी के चलते खिलाडिय़ों का भविष्य बर्बाद करने पर तुली हुई है। बसों के चालकों परिचालकों के अभाव में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है।
अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक करना बंद करे और जनता को शिक्षा, परिवहन,स्वास्थ्य, पेजजल जैसी आधारभूत सुविधाएं दे। आज अजय सिंह चौटाला ने गांव अलीकां, मसीतां, मौजगढ़, लखुआना, ढाणी गोविंदगढ़, राजपुरा, सक्ताखेड़ा, लोहगढ़, जोतांवाली, सुखेराखेड़ा, गीदडख़ेड़ा व लंबी आदि गांवों का धन्यवादी दौरा किया। दौरे में उनके साथ पूर्व विधायक डा. सीताराम, राधेराज गोदारा, सरदार जगरूप सिंह, महेंद्र डूडी, सर्वजीत सिंह,टेकचंद छाबड़ा संदीप गंगा, प्रहलाद सिंह सहित अन्य इनेलो नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अमावस्य के अवसर पर श्री गौशाला प्रांगण में जरूरतमन्द परिवारों को राशन वितरित


डबवाली(सुखपाल)- स्थानीय मानव कल्याण सेवा संस्था के तत्वाधान में आज प्रात: 9 बजे हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी अमावस्य के अवसर पर श्री गौशाला प्रांगण में जरूरतमन्द परिवारों को राशन, सर्दी

से बचाव के लिए कम्बल व जॢसयां वितरित की गई। इस अवसर पर कच्चा आढ़तिया एसोसिऐशन के अध्यक्ष प्रकाश चन्द गंगा, गौभक्त रामलाल बागड़ी, सतीश अग्रवाल व राजन सुन्धा उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि मानव कल्याण सेवा संस्था द्वारा आज 66 जरूरतमन्द परिवारों को राशन, कम्बल व जॢसयां संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भेंट की गई। उन्होंने बताया कि यह पुनीत कार्य नगर की मानव कल्याण सेवा संस्था द्वारा विगत 25 वर्षों से प्रत्येक वर्ष निरन्तर किया जा रहा है तथा आगामी माह नववर्ष में लोहड़ी व मकर संक्रान्ति के पर्व पर रेवड़ी गज्जक व मूंगफली भी वितरित की जाऐंगी।

नम्बरदारों की बैठक आगामी 22 दिसम्बर को

डबवाली(सुखपाल)- उपमण्डल डबवाली तहसील के सभी नम्बरदारों की बैठक आगामी 22 दिसम्बर को स्थानीय चौटाला रोड स्थित अन्नपूर्णा रिसोर्ट में प्रात: 11 बजे होगी। जिसकी अध्यक्षता नम्बरदार एसोसिऐशन के प्रधान बलदेव सिंह करेंगे। यह जानकारी देते हुए एसोसिऐशन के कोषाध्यक्ष जयदयाल मैहता नम्बरदार ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य नम्बरदारों के प्रति विचार - विमर्श किया जाऐगा तथा आगामी कार्यक्रमों व कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाऐगी।

'कॉस्को डबवाली प्रीमियम लीग टूर्नामैन्ट आगामी 19 दिसम्बर से

डबवाली(सुखपाल)- न्यू जनरेशन स्पोर्ट्स कल्ब (रजि.) डबवाली के तत्वाधान में पंजाब क्षेत्र किलियांवाली अनाज मण्डी में 'कॉस्को डबवाली प्रीमियम लीग टूर्नामैन्ट आगामी 19 दिसम्बर से करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए न्यू जनरेशन स्पोर्ट्स कल्ब (रजि.) के संस्थापक जगजीत ङ्क्षसह व अध्यक्ष अमन भारद्वाज ने संयुक्त रूप से बताया कि उपरोक्त टूर्नामैन्ट एक अलग ही ढंग से आयोजित करवाया जाऐगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामैन्ट की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 8100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 2500 रूपये नकद तथा 'मैन ऑफ दि मैचÓ, बैस्ट बॉलर, 'बैस्ट बैट्समैनÓ एवं 'मैन ऑफ दि सिरीजÓ से अलंकृत किया जाऐगा। इसके अलावा अन्य सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाऐंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त टूर्नामैन्ट को सम्पन्न करवाने में नरङ्क्षसह कॉलोनी ग्रामवासियों का विशेष सहयोग व योगदान रहेगा।

मंगलवार, 15 दिसंबर 2009

16 साल की लड़की सेक्स के लिए बालिग या नाबालिग?

लखनऊ. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच का कहना है कि साल की लड़की को शारीरिक और मानसिक रूप से सेक्स के लिए सहमति देने लायक नहीं समझा जा सकता,

लिहाज़ा इस सहमति को जायज नहीं ठहराया जा सकता।
कोर्ट ने यह बात बलात्कार के के एक दोषी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कही. उक्त आरोपी को रेप के आरोप में 7 साल की कैद की सजा हुई है। दोषी का कहना है कि रेप के वक्त लड़की की उम्र 17 साल थी और उसने शारीरिक संबंध उसकी सहमति से बनाए थे। इस आधार पर दोषी ने दी गई सजा को चुनौती दी थी । लेकिन कोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी। कोर्ट का कहना था कि लड़की की सहमति सम्बन्ध बनाते वक़्त शामिल नहीं थी जस्टिस वी.डी.चतुर्वेदी ने अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया और यूपी के ऐडवोकेट जनरल को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्या केंद्र और राज्य सरकारें सेक्स के लिए सहमति की उम्र को 16 से बढ़ाकर 18 करना चाहती हैं।
सेक्स के लिए लड़की की सहमति की उम्र के लिए 16 साल पर सवाल उठाते हुए जज ने संसद में पास हुए अलग-अलग बिल और कानूनों को आधार बनाया है। इनमें हिंदू माइनॉरिटी ऐंड गार्जियनशिप ऐक्ट, चाइल्ड मैरिज ऐक्ट और जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट शामिल है। कोर्ट के अनुसार इन सभी में लड़की की बालिग उम्र 18 या 21 साल मानी गई है। लेकिन आईपीसी के सेक्शन 375 और 361 के तहत लड़की की बालिग उम्र 16 साल है। कोर्ट ने कहा कि यह प्रावधान नीति निर्देशक सिद्धांतों का उल्लंघन है।
कोर्ट ने कहा कि यह विडंबना है कि एक तरफ जहां लड़की को 18 साल की उम्र से पहले शादी के लिए बालिग नहीं माना जाता वहीँ दूसरी तरफ 16 साल की नाबालिग लड़की को शारीरिक सम्बन्ध के लिए सहमति देने लायक मान लिया जाता है।

युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान में तेजी

डबवाली (सुखपाल)- युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को हरियाणा युवा के पूर्व महासचिव अमित सिहाग व स्थानीय हल्का के चुनाव अधिकारी विनोद बांसल ने संयुक्त रूप से सम्बोधित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जहां राहुल गांधी का सपना देश के भविष्य को उज्ज्वल करना है। वहीं सांसद तंवर सत्ता में युवाओं की भागीदारी के लिए संघर्षरत हैं तथा आप सब इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इस अवसर पर पवन गर्ग, रविन्द्र बिन्दु, राकेश बब्बर, वेदपाल डांगी, रमेश बागड़ी, छोटू राम सहारण, सुखविन्द्र सूर्या, मा. बलविन्द्र, नवदीप, पवन रेगर, औम गौदारा, निर्मल , इन्द्रजीत , विनोद सरपंच, रत्तीराम, पिरथी राज, विजय मुन्नावाली सहित सैंकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नये गे्रड का 60 प्रतिशत बकाया तुरंत दिया जाए --मनोज कुमार

डबवाली(सुखपाल) - लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह प्रांगण में हरियाणा कर्मचारी महासंघ तहसील डबवाली की चुनाव सभा जींद के जिला सचिव जीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ के उपप्रधान मनोज कुमार ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मांग की कि नये गे्रड का 60 प्रतिशत बकाया तुरंत दिया जाए। विभिन्न विभागों के अस्थाई कर्मचारी पक्के किए जाए। खाली रिक्त पद पक्की भर्ती से भरे जाएं तथा मृतक कर्मचारियों के सदस्य को 1995 से पूर्व की तरह नौकरी दी जाए। सभा में कर्मचारी महासंघ की तहसील कमेटी का चुनाव भी सर्व-सम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें प्रधान ओपी शर्मा, उपप्रधान जसविंद्र सिंह बराड़, पाल सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान राज कुमार, सचिव जयवीर शर्मा, खजांची राम अवतार, संगठन सचिव सुरेश कड़वासरा, प्रचार सचिव जीत सिंह, हरपाल सिंह, संयुक्त सचिव जोगिंद्र सिंह, सुभाष चंद्र तथा मुख्य सलाहकार प्रेम कुमार चुना गया। सभा में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव जीत सिंह ने कहा कि कर्मचारी महासंघ का सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है तथा आगामी 17 जनवरी को तुला राम धर्मशाला सिरसा में कर्मचारी महासंघ की जिला कमेटी का चुनाव होगा।

महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे, जीप चालक ने जीप को पिंक मार्किट में घुसेडा,

डबवाली (सुखपाल)- स्थानीय जी. टी. रोड स्थित रेल्वे फाटक के समीप महिलाओं से छेड़छाड़ कर भागने का प्रयास कर रहे जीप चालक ने हड़बड़ाहट में जीप पिंक मार्किट की एक इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में घुसेड़ दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय नर सिंह कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह अपने परिवार के साथ अपनी कार नम्बर डीएल-7-7371 द्वारा बाजार में खरीददारी हेतु जा रहा था कि वहां खड़े जीप में सवार मक्खन सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी कालझरानी ने उनके परिवार की महिलाओं पर अश£ील फब्तियां कसी तथा हरजीत ङ्क्षसह ने महिलाओं पर हुए कटाक्ष सुनकर कार उसकी जीप के पीछे लगा दी। कार को अपने पीछे आते देख जीप चालक ने हड़बड़ाहट में जीप का बैक गियर लगा दिया और जीप बन्टी इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में घुसेड़ दिया। जिसके फलस्वरूप दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीछा करके वहां पहुंची महिलाओं ने उसकी जमकर छित्तर परेड की। सूचना मिलते ही गोल बाजार पुलिस मौका पर पहुंच गई तथा जीप चालक को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस महिलाओं व जीप चालक से पूछताछ कर रही थी।

दो मैडीकल स्टोरों पर छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाईयों का जखीरा बरामद

डबवाली (सुखपाल)- उपमण्डलाधीश के आदेशानुसार तहसीलदार के नेतृत्व में ड्रग इन्सपैक्टर सिरसा द्वारा स्थानीय बठिण्डा चौंक पर स्थित दो मैडीकल स्टोरों पर छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाईयों का जखीरा बरामद किया है। उपरोक्त मैडीकल स्टोर के संचालकों द्वारा नशीली दवाईयों को दुकान के पिछवाड़े जला कर खुर्द-बुर्द करने का प्रयास भी किया गया।प्राप्त जानकारी

अनुसार शहर में दिन प्रति दिन बढ़ रहे नशे के मद्देनज़र उपमण्डल अधिकारी (ना.) सुभाष गाबा के आदेशानुसार तहसीलदार राजेन्द्र के नेतृत्व में ड्रग इन्सपैक्टर अजनीश धानीवाला द्वारा डबवाली पुलिस टीम के साथ बठिण्डा चौंक पर स्थित अशोका मैडीकल स्टोर व गणपति मैडीकोज पर छापा मार कर भारी मात्रा में नशीली दवाईयों का जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की। जिसमें बायोरैक्स, लोमोटिल, मोमोटिल, पायोटिल, स्पाज्मा प्रॉक्सीवान के अलावा ओर भी नशे की दवाईयां मिली हैं। पत्रकारों द्वारा जब ड्रग इन्सपैक्टर अजनीश धानीवाल से गणपति मैडीकोज के बारे में पूछा गया कि उपरोक्त मैडीकोज तीसरी बार नाम बदल कर मैडीकोज चला रहा है तथा बार-बार इसे लाईसैंस इश्यू क्यों किया जाता है तो उन्होंने बताया कि यह मैडीकोज पहले नीरज मैडीकोज के नाम से चलता था तथा पिछले दिनों छापामारी दौरान नशीली दवाईयां बरामद होने पर इनका लाईसैंस रद्द कर दिया गया था, फिर इसके पिता देसराज के नाम लाईसैंस इश्यू करवाकर शुभम् मैडीकोज के नाम से नशीली दवाईयों का धन्धा शुरू कर दिया। तत्पश्चात दौबारा छापामारी के दौरान नशीली दवाईयां पकड़ी जाने पर लाईसैंस रद्द कर दिया गया। अब इसने अपनी पत्नी अनीता रानी के नाम से लाईसैंस इश्यू करवाकर गणपति मैडीकोज के नाम से मैडीकल चला रहा है तथा इन्होंने एक शपथपत्र भी लिखकर दिया कि अब नशीली दवाईयों का कारोबार नहीं करेगा। परन्तु परिणाम वही ढाक के तीन पात रहा। आज फिर छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाऐं बरामद की गई। जब इन्हें अपने मैडीकोज पर छापे की भनक लगी तो इनके द्वारा अपनी दुकान के पिछवाड़े नशीली दवाईयों को जलाकर नष्ट करने का असफल प्रयास भी किया गया। उधर अशोका मैडीकल स्टोर पर भी नशीली दवाईयों को खुर्द - बुर्द करने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस टीम ने मोका पर पहुंचकर प्रयास को विफल कर दिया। छापामार टीम में स्थानीय सिविल अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सन्जीव कम्बोज भी उपस्थित थे। ड्रग इन्सपैक्टर अजनीश धानीवाल ने बताया कि पकड़ी गई नशीली दवाईयों को सीलबन्द कर अपने कब्जे में ले लिया है तथा नशीली दवाईयों का कारोबार करने वाले मैडीकल स्टोरों के लाईसैंस रद्द करवाए जाऐंगे।

जब से कांगेस सरकार सत्ता में आई है तब से में भ्रष्टाचार का बोलबाला ---अजय चौटाला

डबवाली (सुखपाल)- स्थानीय विधायक अजय चौटाला ने आज दो दिवसीय दौरे के दौरान चौटाला रोड स्थित श्री सेठ रोशन लाल आई अस्पताल में आई कैम्प का उद्घाटन किया। तदोपरान्त साढ़े 11 बजे पब्लिक कल्ब के तत्वाधान में डॉ. शिवजी राम गर्ग अस्पताल में तिब्बतियन चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ अपने कर -कमलों से किया। इस अवसर पर विधायक अजय चौटाला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐलोपैथिक चिकित्सा प्रणाली में जहां काफी दौष पाए जाते हैं। वहीं इस तरह की प्राकृतिक उपचार प्रणाली रोगों को जड़ से मिटाने में कारगर साबित हो रही है। श्री सेठ रोशन लाल आई अस्पताल में उद्घाटन उपरान्त श्री अजय चौटाला ने प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से कांगेस सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता के रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। पत्रकारों द्वारा बढ़ रही मंहगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंहगाई कांग्रेस की देन है तथा सभी कांग्रेस नेता अपनी - अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं तथा आमजन भूखे मरने की कगार पर हैं। पत्रकारों द्वार अध्यापक - अध्यापिका पात्रता परीक्षा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विधायक अजय चौटाला ने कहा कि यह पात्रता परीक्षा लेना एक ढकोंसला है। परीक्षार्थी द्वारा बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण करते ही वह अध्यापन कार्य कर सकता है। कांग्रेस सरकार इस परीक्षा द्वारा अपने चहेतों को नौकरियां दिलवाने हेतु इस परीक्षा को जारी रखे हुए है। श्री चौटाला ने कहा कि उनकी सरकार आते ही पात्रता परीक्षा को रद्द कर दिया जाऐगा। वेयर हाऊस में हुए पानी स्प्रे को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि यह सवाल वह विधानसभा में उठाऐंगे तथा उच्चस्तरीय जांच करवाऐंगे एवं इस घपलेबाजी में संलिप्त किसी को भी नहीं बख्शा जाऐगा।
यह जानकारी देते हुए इनैले नेता महावीर सहारण ने बताया कि इसके पश्चात श्री चौटाला अपने धन्यवादी दौरे के लिए यहां से गांवों के लिए रवाना हुए तथा उन्होंने सर्वप्रथम उपमण्डल के गांव डबवाली में उपस्थित जनसभा को सम्बोधित किया व इसके पश्चात विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही उनका निपटारा किया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी टेक चन्द छाबडा, प्रह्लाद ङ्क्षसह,, महिन्द्र डुडी, गुरजीत पार्षद, राजेन्द्र , दर्शनमान, काला जापानी, गुरचरण नम्बरदार सहित इनैलो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय हिन्दी व्याकरण प्रतियोगिता का आयोजन

डबवाली (सुखपाल)- राष्ट्रीय शिक्षा समिति (रजि0) टोहाना, जिला फतेहाबाद के तत्वाधान में राज्य स्तरीय हिन्दी व्याकरण प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय एम एम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। जिसमें 250 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विजेता विद्यार्थी को हरियाणा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। समिति सचिव विरेन्द्र कौशल ने बताया कि आयोजित परीक्षा दो वर्गों में ली गई जिसमें स्थानीय आर्य विद्या मन्दिर, एम एस डी हाई स्कूल, सतलुज पब्लिक स्कूल व राजा राम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक हजार रुपये, द्वित्तीय स्थान प्राप्त करने वाले को आठ सौ रुपये व तृत्तीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को पाँच सौ रुपये का नकद ईनाम दिया जायेगा। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ आए स्कूल अध्यापकों-अध्यापिकाओं को एमएम स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती डिम्पल मिढा एवं समिति सचिव विरेन्द्र कौशल ने प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त परीक्षा का परिणाम आगामी 31 दिसम्बर को राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाऐगा।

अमावस्य के अवसर जरूरतमन्द परिवारों को राशन व सर्दी से बचाव के लिए कम्बल

डबवाली (सुखपाल)- स्थानीय श्री गौशाला प्रांगण में कल प्रात: 9 बजे हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी अमावस्य के अवसर पर जरूरतमन्द परिवारों को राशन व सर्दी से बचाव के लिए कम्बल वितरित किए जाऐंगे। यह पुनीत कार्य नगर की मानव कल्याण सेवा संस्था द्वारा विगत 25 वर्षों से प्रत्येक वर्ष निरन्तर किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य व गौभक्त रामलाल बागड़ी ने बताया कि इस संस्था के संस्थापक स्व. मुरारी लाल ग्रोवर व औम प्रकाश मैहता द्वारा यह पुनीत कार्य आरम्भ किया गया था। जिसे संस्था के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी श्द्दित से करते आ रहे हैं। श्री बागड़ी ने कहा कि जरूरतमन्द परिवार किसी भी समय संस्था के सदस्यों से मिलकर अपनी अर्जी उन्हें सौंप सकते है तथा उस पर विचार - विमर्श के पश्चात उन परिवारों की यथा सम्भव सहायता व सहयोग किया जाऐगा। उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 80 परिवारों की सूची उनके पास तैयार है। जिन्हें राशन के अलावा कम्बल वितरित किए जाऐंगे।

क्रिकेटर गगनदीप का हत्यारा पुलिस मुटभेड़ में ढेर


मेरठ. शहर के युवा क्रिकेटर गगनदीप सिंह और जिला भारतीय किशन यूनियन( भाकियू)के पूर्व अध्यक्ष विनोद कलंजरी के भाई समेत हत्या की कई वारदातों में शामिल 10 हजार के इनामी अपराधी इंद्रपाल फौजी को पुलिस ने सोमवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया हैं।
पुलिस ने बताया कि इंद्रपाल फौजी,अंकित और अजयराज बाइक से कलंजरी गांव पहुंचे और एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर हमलावरों को गेझा के जंगलों में घेर लिया। बदमाशों ने बचाव में फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भीजवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मौके पर ही मार गिराया,पर अजय,अंकित साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
मारे जानेवाले अपराधी की पहचान इंद्रपाल फौजी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इंद्रपाल फौजी अपनी गैंग का सरगना था और इसी गैंग के सदस्यों,अजयराज और अंकित ने पिछले कुछ महीनों में हत्या की कई वारदातों को अंजाम दिया था।

शोपियां मामले पर कश्मीर बंद


भारत प्रशासित कश्मीर में मजलिसे-मुशावरत ने मंगलवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया है. दुकाने बंद हैं और सड़कों पर गाड़ियाँ भी नज़र नहीं आ रही हैं.
बंद का ऐलान दो महिलाओं, निलोफ़र और आसिया जान की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निष्कर्ष के विरोध में किया गया है. जांच में सीबीआई ने कहा है कि उन दोनों महिलाओं की मौत एक नाले में डूबने की वजह से हुई है.
जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की खंडपीठ के सामने पेश अपनी रिपोर्ट में सीबीआई ने कहा है कि दोनों महिलाओं के साथ न तो बलात्कार किया गया और न ही उनकी हत्या की गई.
लेकिन कश्मीर के कई नागरिकों का मानना है कि सीबीआई की रिपोर्ट मामले पर पर्दा डालने की कोशिश है.
श्रीनगर शहर के एक निवासी मोहम्मद यूसुफ़ का कहना है कि, "आख़िर एक ही समय में दो महिलाएं एक ही नहर में कैसे डूब सकती हैं, वो भी ऐसे में जब नहर का जलस्तर काफ़ी कम हो."
एक अन्य व्यक्ति अफ़रोज़ अहमद ने कहा, "उमर अब्दुल्लाह ने इसे डूबने का मामला कहे जाने पर शुरू में बार-बार माफ़ी क्यों मांगी अगर उन्हें मालूम था कि उन महिलाओं की हत्या नहीं हुई है."
ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि इन महिलाओं के कथित बलात्कार और हत्या में कुछ बड़े लोग शामिल हैं.
विपक्षी पार्टी पीडीपी का कहना है कि जो डर था वही बात हो गई यानी जांच सिर्फ़ दिखावा निकली.
कश्मीर हाईकोर्ट बार ऐसोसिएशन ने जांच को सीबीआई के हवाले किए जाने का यह कहते हुए विरोध किया था कि संस्था तीन साल पहले एक सेक्स स्कैंडल की जांच में अपनी साख खो चुकी है.
ने 13 लोगों के ख़िलाफ़ झूठा मामला बनाने का भी आरोप लगाया. इनमें छह डॉक्टर, पाँच वकील और दो नागरिक शामिल हैं.

रिपोर्ट

सीबीआई ने 14 दिसंबर को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की खंडपीठ के सामने अपनी रिपोर्ट पेश की थी. रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने झूठी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दी और डीएनए जाँच के लिए ग़लत स्लाइड्स भेजे.
ने पुलिस अधीक्षक जावेद इक़बाल सहित चार पुलिस अधिकारियों को बरी कर दिया था. इन अधिकारियों को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.

सीबीआई का कहना है कि अधिकारियों के ख़िलाफ़ लगे आरोपों को सिद्ध नहीं किया जा सका.

सीबीआई के इस कथन पर दोनों महिलाओं के परिवारवालों और शोपियाँ मामले पर आंदोलन कर रहे संगठन मजलिसे मशावरात ने असंतोष जताया है.

संगठन ने उच्च न्यायालय से कहा है कि सीबीआई ने जानबूझकर घटना के ज़िम्मेदार लोगों को बचाने के लिए मामले को दबाया है.

संगठन की ओर से मोहम्मद शफ़ी ख़ान और अब्दुल रशीद दलाल ने कहा कि सीबीआई ने दोनों महिलाओं के रिश्तेदारों की दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियों को रिकॉर्ड ही नहीं किया.

यहाँ पर बता दें कि राज्य सरकार ने इससे पहले इस मामले की एक आयोग से जांच करवाने के आदेश दिए थे. आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इस केस में पुलिस की किसी एजेंसी के शामिल होने की संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता.

जाँच आयोग ने एसपी जावेद इकबाल और अन्य तीन पुलिसकर्मियों के बारे में कहा था कि उन्होंने केस के सबूत मिटाए.

शोपियाँ की घटना

नीलोफ़र और आसिया के शव 30 मई को शोपियाँ के रनबियारा नाले में मिले थे.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस या सुरक्षाबलों ने दोनो महिलाओं के साथ बलात्कार किया और फिर उनकी हत्या कर दी. लोगों की नाराज़गी इस कदर बढ़ी कि लोगों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किए और 47 दिनों तक शोपियाँ बंद रहा.

इस घटना से पूरी कश्मीर घाटी में आक्रोश इतना बढ़ा कि घाटी में आठ दिनों तक बंद रखा गया जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुईं और हिंसा में दो प्रदर्शनकारी मारे गए.
मामले पर राज्य विधानसभा में भी गर्मागर्मी हुई और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को इस्तीफ़ा देना पड़ा, हालांकि राज्यपाल ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया. अंत में सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया.
अब सीबीआई इस मामले में उच्च न्यायालय के सामने पावर प्रेज़ेंटेशन देगी. सीबीआई न्यायालय को जानकारी देना चाहती है कि उसने इस मामले पर क्या कार्रवाई की है.

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2009

ससुर के नक्शेकदम पर ऐश्वर्या

सास-बहू की जोड़ी को नकारते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ससुर-बहू की जोड़ी की शुरुआ कर रही हैं। ऐश बॉलीवुड इतिहास की पहली ऐसी बहू हैं, जो सास और पति के पीछे ना चल कर ससुर के पीछे चल रही हैं। ऐश जल्द ही विपुल शाह की आने वाली फिल्म एक्शन रीप्ले में बूढ़ी औरत के किरदार में दिखेंगी। हा ही में रिलीज हुई फिल्म पा में अमिताभ ने लीक से हट कर 13 साल के लड़के की भूमिका निभायी थी। अब ऐश भी उन्ही के नक्शेकदम पर चलते हुए अपनी उम्र के एकदम विपरीत जा कर एक बूढ़ी महिला की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में उन्हे बूढ़ी महिला के रूप में दिखाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट हॉलीवुड से बुलवाये जाएंगे। फिल्म में ऐश के अलावा अक्षय कुमार और रणधीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म शायद अगले साल तक प्रदर्शित होगी।

हरियाणा बिजली बोर्ड के कर्मचारियों रोष प्रदर्शन आज दूसरे दिन जारी


डबवाली (सुखपाल) - हरियाणा बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज दूसरे दिन भी गांव डबवाली में स्थित 132 केवी सब स्टेशन के समक्ष गेट मीङ्क्षटग कर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा हरियाणा सरकार के खिलॉफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रदर्शन किया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के तहसील प्रधान प्रेम कुमार, यूनिट प्रधान केवल कृष्ण व सर्कल सचिव औम प्रकाश शर्मा, जगदीश मैहता, चरणजीत लाल व पाल ङ्क्षसह ने अपने संयुक्त ब्यान में कहा कि हरियाणा सरकार को किसी भी कीमत पर निजीकरण प्रथा को लागू नहीं करने दिया जाऐगा। इससे पहले भी सरकार न यह कौशिश की थी लेकिन कर्मचारियों के एकजुट होने से यह सिरे नहीं चढ़ पाई थी तथा अगर सरकार ने फिर कर्मचारियों के साथ धक्केशाही करने की कौशिश की तो बिजली कर्मचारी इस बार आर - पार की लड़ाई लडऩे को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वेतन आयोग की बकाया राशि का 60 प्रतिशत को सरकार दो किश्तों में देने की बात कर रही है लेकिन उन्हें अपनी राशि का भुगतान एकमुश्त ही चाहिए। अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो सरकार के खिलॉफ संघर्ष को ओर तेज किया जाऐगा।

रेल्वे फाटक आमजन के लिए परेशानी का सबब

डबवाली (सुखपाल) - स्थानीय जीटी रोड का रेल्वे फाटक दिन प्रति दिन आमजन के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है तथा इस रेल्वे फाटक को क्रॉस करते समय किसी न किसी का झगड़ा होना एक आम बात हो गई है। लेकिन पुलिस प्रशासन यह सब जानते हुए आँखे मून्दे हुए है। रेल्वे फाटक के नजदीक स्थित दुकानों के संचालकों ने बताया कि इस रेल्वे लाईन पर यात्री व मालगाडिय़ों का आवागमन ज्यादा होता है। जिसके चलते यह फाटक प्रत्येक आधे घन्टे के अन्तराल पर काफी देर तक बन्द रहता है। जिसके फलस्वरूप फाटक के दोनों ओर वाहनों की लम्बी - लम्बी कतारें लग जाती हैं तथा जब फाटक खुलता है तो वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में अपने - अपने वाहनों को बेतरतीब विपरीत दिशा से लाकर रोक देते हैं। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। फिर वाहन चालक एक-दूसरे पर दोष निकालते हुए गाली-गलौच करने लग जाते हैं। जिसका एक उदाहरण गत दिवस देखने को मिला। जब एक ट्रक चालक ने एल्टो कार से आगे निकलने की होड़ में कार में टक्कर मार दी। जिससे एल्टो कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एल्टो कार में सवार लोग रतिया जा रहे थे। टक्कर के उपरान्त दोनों वाहन चालक झगड़ा करना लगे तथा वहां पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव करवा दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। रेल्वे फाटक के समीप स्थित दुकानों के मालिकों व आमजन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फाटक के दोनों ओर एक-एक पुलिस कर्मचारी तैनात किया जाऐ ताकि फाटक खुलने के पश्चात उपस्थित कर्मचारी ट्रैफिक पर नियन्त्रित रखते हुए आवागमन सही तरीके करवा सकें।

दूसरा विशाल तिब्बतियन चिकित्सा शिविर 15 दिसम्बर को

डबवाली (सुखपाल) - स्थानीय पब्लिक कल्ब के तत्वाधान में दूसरा विशाल तिब्बतियन चिकित्सा शिविर का आयोजन वैद्य राम दयाल चौंक स्थित डॉ. शिवजी राम गर्ग आँखों के हस्पताल में आगामी 15 दिसम्बर मंगलवार से 20 दिसम्बर रविवार तक लगाया जा रहा है। उपरोक्त शिविर का उद्घाटन माननीय चौ. अजय चौटाला स्थानीय विधायक अपने कर कमलों द्वारा प्रात: 11 बजे करेंगे तथा सुभाष गाबा उपमण्डल अधिकारी (ना.) डबवाली शिविर की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए कल्ब के प्रवक्ता सूरज भण्डारी व विजय वधवा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस शिविर में ला-ईलाज बीमारियों जैसे कैंसर, ट्यूमर, गुर्दों का काम न करना, हृदय रोग, अधरंग, पत्थरी/रसौली एवं पोलियो का ईलाज बिना ऑप्रेशन के दवाईयों द्वारा विश्व प्रसिद्ध डॉ. थोकमें पलजोर एवं लेडी डॉ. समचो अपनी पूरी टीम के साथ रोगियों की जांच नि:शुल्क करेंगे। श्री भण्डारी ने बताया कि रोगी रजिस्ट्रेशन के समय अपनी बीमारी का पूरा रिकार्ड अपने साथ लाऐं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे नगर में लगने वाले इस छ: दिवसीय शिविर में अपनी जांच करवाकर लाभ उठाऐं।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP