IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

सोमवार, 18 जनवरी 2010

बसु को श्रद्धांजलि देने के लिए लाखों की भीड़

कोलकाता/ नई दिल्ली।। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम के सीनियर नेता ज्योति बसु के अंतिम दरशन के लिए कोलकाता में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सीपीएम के मुख्यालय जाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
कोलकाता में ज्योति बसु को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी मुख्यालय और उनके आधिकारिक आवास पर शोकसंतप्त समर्थकों की भीड़ उमड़ आई है। कोलकाता के अलीमुद्दीन रोड़ पर स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर बसु की विशाल तस्वीर लगाई गई है, जिससे समर्थक उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। बसु के समर्थक उनकी तस्वीर पर गुलदस्ते और माला अर्पित कर रहे हैं।
बसु का पार्थिव शरीर अभी 'पीस ऑफ हेवन' नामक फ्यूनरल पार्लर में रखा हुआ है। मंगलवार को उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए राज्य सचिवालय लाया जाएगा और अंत में उनके पार्थिव शरीर को एसएसकेएम अस्पताल के अधिकारियों को रिसर्च के लिए सौंप दिया जाएगा। बसु अपना शरीर दान कर चुके थे इसलिए उनका अंतिम संस्कार नहीं होगा।
बसु के सम्मान में सोमवार को से शुरू हुए राजकीय शोक में लोगों ने हाथों में बसु अमर रहें लिखी हुईं तख्तियां लेकर उनके प्रति अपने सम्मान का प्रदर्शन किया।
दिल्ली में उप राष्ट्रपति अंसारी सीपीएम मुख्यालय ए.के.गोपालन भवन में सुबह 10.45 बजे पहुंचे। उसके बाद 11.10 बजे प्रधानमंत्री वहां पहुंचे। मनमोहन सिंह ने शोक पुस्तिका में लिखा, 'हमारे देश ने एक महान सपूत खो दिया, जो महान राजनेता और देशभक्त था। उनके परिवार के सदस्यों और असंख्य प्रशंसकों, कॉमरेडों और अनुयायियों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।'
अंसारी ने लिखा, 'एक देशभक्त और महान राजनेता के निधन से देश शोकाकुल है।' बसु का एक फोटो कार्यालय के स्वागत कक्ष के पास रखा गया है ताकि लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

राजा राम मैमोरियल कल्ब द्वारा कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट का शुभारम्भ

डबवाली(सुखपाल) उपमण्डल के गांव अबूबशहर में आज ग्राम पंचायत व समस्त गांव वासियों के सहयोग से राजा राम मैमोरियल कल्ब द्वारा कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट का शुभारम्भ गांव के समाजसेवी श्री प्रकाश जी धायल द्वारा रिब्बन काट कर किया गया। कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट का उद्घाटन मैच मुन्नावाली 11 व गोदिकां 11 के मध्य खेला गया। जिसमें मुन्नावाली 11 ने पहले खेलते हुए अपने निर्धारित 10 ओवरों में 84 रन बनाए तथा गोदिकां 11 की टीम 85 रनों का पीछा करते हुए 64 रनों पर ही सिमट गई तथा मुन्नावाली ने 20 रनों से जीत दर्ज की। जिसमें रमेश कुमार ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए और उसे मैन ऑफ दि मैच दिया गया। कल्ब के प्रधान मेघराज खीचड़ ने बताया कि कोस्को क्रिकेट टूर्नामैंट के शुभारम्भ पर मुख्यातिथि श्री प्रकाश जी धायल ने कल्ब को 15000 रूपयों की राशि सहयोग स्वरूप भेंट की तथा गांव के सरपंच औम प्रकाश जी ने 2100 रूपयों का सहयोग दिया। इस अवसर पर सुशील कुमार नम्बरदार, रामकुमार खीचड़, विजयपाल तरड़, भोला राम व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लाठियों से हमला कर एक व्यक्ति को घायल किया

डबवाली(सुखपाल)-उपमण्डल के गांव अलीकां में लाठियों से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव अलीकां निवासी तेजा सिंह पुत्र हाकम सिंह ने आरोप लगाया है कि कल देर सायं गांव के जन्टा सिंह व इकबाल सिंह ने मुझ पर उस वक्त लाटियों से हमला कर घायल कर दिया। जब मैं गांव से अपने घर जा रहा था, उसने बताया कि कल सायं हम गांव में स्थित शराब के ठेका पर बैठे शराब का सेवन कर रहे थे और मेरी जन्टा ङ्क्षसह के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई और हम दोनों एक-दूसरे से उलझ पड़े। लेकिन वहां पर खड़े लोगों ने हमें समझाबुझा कर छुड़वा दिया और वह वहां से चला गया। जब मैं थोड़ी देर बाद अपने घर जा रहा था कि मेरे घर के पास घात लगाकर खड़े जन्टा सिंह व इकबाल सिंह ने लाठियों से हमला बोल दिया और मुझे घायल कर फरार हो गए। मेरे चीखने-चिलाने की आवाज़ सुनकर मेरे परिजन वहां पहुंचे तथा मुझे घायलावस्था में डबवाली के राजकीय हस्पताल में भर्ती करवाया।
इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में दो घायल

डबवाली (सुखपाल)-उपमण्डल के गांव अबूबशहर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में दो के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी मुताबिक गांव अबूबशहर निवासी राजेन्द्र कुमार उर्फ पिल्लू पुत्र बृज लाल ने गांव के कृष्ण, सुशील, राजू व नन्द लाल पर यह आरोप लगाया है कि कल सायं मैं और मेरा दोस्त पवन कुमार संगरिया निवासी जोकि दिल्ली टोल टैक्स बैरियर पर कार्यरत है। मेरी ढाणी पर बैठे थे कि तकरीबन सायं 7 बजे यह लोग जीप में सवार होकर आए और हम पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। जिसमें एक गोली मेरे दोस्त पवन कुमार की बाजू में लगकर निकल गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसके बाद मुझे भी लाटियों से पीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। मैंने तुरन्त दूरभाष पर इसकी सूचना अपने परिजनों व दोस्त प्रवीण को दी तो उन्होंने तुरन्त हमें घायलावस्था में डबवाली के राजकीय हस्पताल में भर्ती करवाया। जब इस बारे में चौटाला चौकी ईंचार्ज सूरजभान से पूछा तो उन्होंने बताया कि इन दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है तथा कल सायं दूसरे पक्ष के कृष्ण, सुशील व अन्य द्वारा इनके खिलाफ चौटाला चौकी में इन पर हमला करने की शिकायत दर्ज करवाई थी और मैंने चौकी से एएसआई रोशन लाल को गांव अबूबशहर में दोनों पक्षों को चौटाला चौकी में हाजिर होने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि ढाणी में ऐसी कोई भी घटना नहीं घटी। दोनों पक्ष एक-दूसरे दवाब बढ़ाने हेतु एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
उधर उन दोनों का उपचार कर रहे चिकित्सकों द्वारा एक्सरे करवाकर सिरसा में एक्सरा विशेषज्ञ के पास जांच हेतु भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

''वण्डर लिटल स्टार्स ने अपनी प्रस्तुतियां देकर खूब वाह-वाही लूटी

डबवाली(सुखपाल)स्थानीय मीना बाजार स्थित धमीजा शिशु वाटिका के प्रांगण में बीते दिवस रविवार को वाषक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वाटिका के ''वण्डर लिटल स्टार्स ने अपनी प्रस्तुतियां देकर खूब वाह-वाही लूटी। वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों के मध्य फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें वाटिका के 57 बच्चों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नेहरू स्कूल के प्रसीपल हरि प्रकाश शर्मा व सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रसीपल रणबीर नारवाल ने शिरकत की तथा उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। हर्षित मोंगा, अंजलि बब्बर, गुणगुण कुक्कड़, दीपांशु मिश्रा व गुंजन धमीजा ने प्रथम स्थान तथा शेष प्रतिभागियों को निर्णायक मण्डल ने द्वितीय स्थान दिया। इसके अलावा कोङ्क्षचग सैंटर की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन जितेन्द्र व पुनीत धमीजा ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में जिया व अनीता धमीजा ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यातिथियों ने सहयोग स्वरूप वाटिका को 2100-2100 की राशि प्रदान की।

शनिवार, 16 जनवरी 2010

''कहते हैं कि ग्राहक और मौत का कोई भरोसा नहीं

डबवाली(सुखपाल)''कहते हैं कि ग्राहक और मौत का कोई भरोसा नहीं। यह कभी भी आ सकती है। ऐसा ही एक उदाहरण उस समय देखने को मिला। जब गांव भौजांवाली तहसील धुरी जिला संगरूर पंजाब निवासी ज्ञान चन्द शर्मा पुत्र साधू राम शर्मा जोकि पुरोहित का कार्य करते हैं तथा अपने दोहते विशाल शर्मा के साथ अपने किसी यजमान परिवार के घर हनुमानगढ़ आए हुए थे तथा यजमान परिवार का मांगलिक कार्य सम्पन्न करवाकर वापिस अपने गांव लौट रहे थे कि बीते दिवस स्थानीय न्यू बस स्टैण्ड के सामने रिक्शा से उतरते समय आकस्मात ज्ञान चन्द शर्मा को दिल का दौरा पड़ा व उनके प्राण पखेरू उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ऐम्बूलैंस मौके पर पहुंची तथा उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा उनके पाॢथव शरीर को जनसहारा सेवा संस्था की ऐम्बूलैंस द्वारा उनके गांव भिजवाने का प्रबन्ध किया।

एक दिवसीय शिविर में स्वाईन फ्लू व एन्टी वायरल की वण्डर डोज पिलाई गई

डबवाली(सुखपाल)-स्थानीय बठिण्डा रोड स्थित पाल होम्यो हस्पताल एण्ड रिसर्च सैंटर द्वारा मकर संक्रान्ति के अवसर पर बीते दिवस लगाए गए एक दिवसीय शिविर में स्वाईन फ्लू व एन्टी वायरल की वण्डर डोज पिलाई गई। जिसमें शिविर के प्रथम दिवस महिला, पुरूषों व बच्चों ने लगभग 900 लोगों ने लाभ उठाया। आज दूसरे दिवस भी दवा पीने पहुंचे लोगों को दवाई पिलाई गई। जिनकी संख्या 250 से 400 रही। यह जानकारी देते हुए पाल होम्यो हस्पताल एण्ड रिसर्च सैंटर के डॉ. सुखपाल ङ्क्षसह एवं डॉ. राजिन्द्र कौर ने संयुक्त रूप से बताया कि उपरोक्त दवाई के सेवन से एक वर्ष तक बचा जा सकता है।

भ्रूण हत्या व नशाखोरी के खिलॉफ जनजागरण रैली

डबवाली(सुखपाल)उपमण्डल के गांव डबवाली में आज यूथ वैल्फेयर फैडरेशन महिला विग द्वारा कन्या भ्रूण हत्या व नशाखोरी के खिलॉफ जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। जिसमें थाना सदर के सहायक उपनिरीक्षक छबीलदास ने हरी झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया। जनजागरण रैली डीएसपी कार्यालय रोड पर स्थित पोस्ट ऑफिस से चलकर पूरे गांव से होती हुई पुराना बस स्टैण्ड तक पहुंची। जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रैली से पूर्व गांव के पूर्व सरपंच भूरा सिंह ने यूथ वैल्फेयर फैडरेशन महिला विग की महिला सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि- भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिला की महिलाओं ने हमारे गांव कन्या भू्रण हत्या व नशे के खिलॉफ आवाज़ उठाकर युवाओं को नई दिशा प्रदान की है तथा इस नेक कार्य में हमारे पूरे गांव का सहयोग हमेशा महिला विग को मिलता रहेगा। महिला विग की अमन, सोनी, धनजीत, गुरप्रीत, खुशप्रीत, अमनदीप व सिमरजीत सहित अनेक सदस्यों ने उपरोक्त रैली द्वारा सन्देश देते हुए कहा कि कन्या भू्रण हत्या व नशाखोरी समाज के नाम पर एक कलंक है तथा इसे जड़ से समाप्त करने के लिए हमें स्वयं आगे आना होगा।

कार व ट्रक की टक्कर में कार चालक घायल

डबवाली - बठिण्डा सड़क मार्ग पर स्थित चक्क रूल्दू सिंहवाला गांव के समीप हुई कार व ट्रक की टक्कर में कार चालक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसे घायलावस्था में डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने उपचार हेतु स्थानीय राजकीय हस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की मिली जानकारी अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी कुलदीप सिंह पुत्र भगवान सिंह जोकि लकड़ी का कार्य करता है तथा आज प्रात: वह किसी कार्य हेतु हनुमानगढ़ से बठिण्डा जा रहा था कि पंजाग क्षेत्र के गांव चक्क रूल्दू ङ्क्षसह वाला के समीप भारी कोहरे के चलते सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। टक्कर के फलस्वरूप कार चालक कुलदीप सिंह घायल हो गया। जनसेवा सहारा संस्था को हादसे की सूचना दूरभाष पर मिली। सूचना मिलते ही संस्था के प्रधान आरके नीना सदस्य कुलवन्त सिंह के साथ ऐम्बूलैंस सहित घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल कुलदीप सिंह को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय हस्पताल में भर्ती करवाया एवं घायल के परिजनों को दूरभाष पर सूचित किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही घायल के परिजन हस्पताल पुहंच गए तथा घायल कुलदीप को वह हनुमानगढ़ जंक्शन ले गए।

आर्य समाज विधा मंदिर के चुनाव को लेकर मचा बवाल

डबवाली(सुखपाल)- स्थानीय आर्य समाज विद्या मन्दिर प्रबन्धक कमेटी द्वारा आज आनन-फानन में करवाए जा रहे चुनावों में उस समय बवाल खड़ा हो गया। जब वहां पर संयोगवश विद्यालय के संस्थापक महाश्य हुकम चन्द छाबड़ा परिवार के सदस्य व विद्यालय के मैनेजर भारत मित्र छाबड़ा विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे तो देखा कि विद्यालय के प्रधान राम किशन गुप्ता अपने कुछ चहेते सदस्यों को बुलाकर चुनाव करवा रहे थे और शिक्षा अधिकारी चण्डीगढ के निर्देशानुसार चुनाव करवाने पहुंची उपशिक्षा अधिकारी मैडम दर्शना अरोड़ा को गुमराह किया जा रहा था। विद्यालय के प्रांगण में चुनाव को लेकर काफी देर तक सदस्यों के बीच तकरारबाजी भी हुई तथा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप भी लगाए गए। विद्यालय के प्रसीपल जगदीश शर्मा से भी विद्यालय के सदस्य चित्रगुप्त छाबड़ा की तकरारबाजी हुई। विद्यालय के प्रधान के चहेते सदस्यों द्वारा छाबड़ा परिवार के सदस्यों को उपप्रधान व प्रबन्धक का पद देकर वरगलाने की कौशिश की गई छाबड़ा परिवार भी उनकी बातों में आ गया और चुनाव करवाने हेतु तैयार हो गए। लेकिन छाबड़ा परिवार के सदस्य चित्रगुप्त छाबड़ा व कुछ सदस्य सर्व सम्मति से चुनाव करवाने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस संस्था के कुल 60 सदस्य हैं तथा सभी की सहमती से ही चुनाव करवाए जाने चाहिए। छाबड़ा परिवार व विद्यालय के सदस्य रविन्द्र छाबड़ा, चित्रगुप्त छाबड़ा, भारत मित्र छाबड़ा, भारत भूषण छाबड़ा, राजिन्द्र छाबड़ा ने प्रबन्धक कमेटी के प्रधान पर यह आरोप लगाया है कि आज सम्पन्न होने वाले प्रबन्धक कमेटी के चुनावों बारे किसी भी सदस्य को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि चुनाव की सूचना स्थानीय समाचार पत्र में न देकर उस समाचार पत्र में सूचना दी जो डबवाली के आस-पास के क्षेत्र में वितरित नहीं होता। इससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रबन्धक कमेटी के प्रधान राम किशन गुप्ता अपने चहेते सदस्यों में चुनाव करवाकर विद्यालय पर अपना एकाधिकार जमाना चाहते थे। छाबड़ा परिवार के सदस्यों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और विद्यालय के चुनाव सभी सदस्यों की सहमति व उपस्थिति में करवाए जाऐं ताकि विद्यालय का सुधार हो सके। उधर शिक्षा विभाग से चुनाव करवाने आई उपशिक्षा अधिकारी मैडम दर्शना अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय को मिलने वाली सरकारी ग्रान्ट तब तक नहीं मिलेगी। जब तक विद्यालय प्रबन्धन के चुनाव नहीं करवाए जाते। उन्होंने बताया कि चुनाव सम्बन्धी सूचना हेतु स्थानीय समाचार पत्रों या मीङ्क्षटग रजिस्टर पर सर्कूलर निकालकर सदस्यों के हस्ताक्षर करवाकर उन्हें सूचित करें। उन्होंने बताया कि विद्यालय के रिकार्ड में भी अनियमितताऐं के चलते असन्तुष्टी जताई।

शुक्रवार, 15 जनवरी 2010

गोदाम में धूल खा रही लाखों की दवाएं

लखनऊ, एक तरफ तो यूपी के अस्पताल दवाओं की कमी से जूझ हे हैं, दूसरी ओर उप्र ड्रग्स एंड फार्मासिटिकल लिमिटेड (यूपीडीपीएल) के गोदाम में 60 लाख रुपये की कीमती दवाएं धूल खा रही हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग यूपीडीपीएल से दवाएं नहीं खरीद रहा। क्रय आदेश न मिलने से यहां दवाओं का उत्पादन भी बंद हो गया है। यूपीडीपीएल प्रदेश में दवा बनाने वाली एकमात्र सरकारी संस्था है। स्वास्थ्य विभाग यहां की दवाओं को सरकारी अस्पतालों को मुहैया कराता है। अप्रैल 2009 तक तो सब ठीक रहा लेकिन इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने यूपीडीपीएल से दवा लेना बंद कर दिया। इस कारण लाखों की जीवन रक्षक दवाएं गोदामों में पड़ी हैं। इनमें मुख्य रूप से एम्पीसिलीन व सिफ्लाक्सिन कैप्सूल, नारफ्लाक्सिन, सिप्रोफ्लाक्सिन, फ्लूक्नोजोल, टिनिडाजोल, एस्कार्बिक एसिड, डाइक्लोफिनेक सोडियम व मेट्रोनिडाजोल की टेबलेट शामिल हैं। मामला संज्ञान में आने पर शासन ने दो माह पहले कई बार स्वास्थ्य विभाग को यूपीडीपीएल से दवा खरीदने के आदेश तो दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डा. आरआर भारती का कहना है कि यूपीडीपीएल की बनी दवाओं की एक्सपायरी डेट काफी कम अवधि की है। इसी वजह से इन्हें खरीदने में दिक्कतें आ रही हैं।

पंजाब के मंत्रियों की गाडि़यों का चक्काजाम करेंगे ड्राइवर

चंडीगढ़,पंजाब विधानसभा के आगामी बजट सत्र के दौरान मंत्रियों व अधिकारियों के वाहनों का चक्का जाम करेंगे ड्राइवर। यह खुलासा गुरुवार को यहां पंजाब गवर्नमेंट ड्राइवर व टेक्निकल इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों व विभिन्न जिलों से आए कर्मचारी नेताओं ने किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि फरवरी के पहले सप्ताह पंजाब के सभी जिलों में जिला स्तर पर व प्रदेश स्तर पर यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया जाएगा। नेताओं ने कहा कि पहले सभी जिला स्तर पर ड्राइवरों की मांगों को लेकर चक्का जाम किया जाएगा फिर पंजाब विधानसभा के बजट सत्र दौरान मंत्रियों व अधिकारियों के वाहनों का चक्का जाम करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि राज्य में ड्राइवरों से हो रहे भेदभाव को बंद करके पंजाब के सरकारी ड्राइवरों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों अनुसार 700 रुपए स्पेशल पे की अदायगी शुरू की जाए। पंजाब के सभी सरकारी वाहनों का बीमा करवाया जाए और किसी हादसे में ड्राइवरों से कुल क्लेम का 50 प्रतिशत लिया जाना बंद किया जाए। डाक्टरों व नर्सो की तर्ज पर ड्राइवरों को भी पल्स पोलियो की ड्यूटी पर जाने का भत्ता दिया जाए। ड्राइवरों को केंद्र की तर्ज पर ओवरटाइम व कनवेंस अलाउंस दिया जाए।

महाराष्ट्र में ट्रेन के आगे कूदीं दो राष्ट्रीय खिलाड़ी

मुंबई, महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बच्चों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं की कड़ी में बुधवार को दो और नाम जुड़ गए। अहमदनगर जिले में राष्ट्रीय स्तर की दो खिलाडि़यों वृषाली ठुबे एवं आकांक्षा सोनावने ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों खिलाड़ी 12वीं की छात्रा थीं। दोनों के स्कूल में प्री बोर्ड परीक्षा चल रही थी। 17 वर्षीय वृषाली कबड्डी एवं आकांक्षा तलवारबाजी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थीं। मंगलवार को दोनों ने जीवविज्ञान के पहले पेपर की परीक्षा दी थी। बुधवार की सुबह दोनों स्कूल की यूनीफॉर्म पहनकर साथ ही दूसरी परीक्षा देने निकली थीं, लेकिन स्कूल जाने के बजाय, दोनों रास्ते से ही ऑटो रिक्शापकड़कर अहमदनगर-मनमाड़ रेलवे लाइन के गेट नंबर 30 पर जा पहुंचीं। गेट बंद था और दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी दोनों लड़कियां ऑटो से उतरकर रेललाइन के किनारे-किनारे उस तरफ जाने लगीं, जिधर से ट्रेन आने वाली थी। गेट से करीब 100 मीटर दूर पहुंचते ही दोनों लड़कियां सामने से आ रही ट्रेने के सामने कूद गई। ट्रेन की गति तेज थी, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस को लड़कियों की जेब से मिले पत्र से उनके विद्यालय का पता चला तो उनके प्रधानाचार्य को इस दुर्घटना की सूचना दी गई। पुलिस को आत्महत्या के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। यह घटना भी सूबे में एक पखवाड़े से हो रही बच्चों की आत्महत्याओं की श्रृखला में एक कड़ी मानी जा रही हैं। वृषाली के पिता बीएल ठुबे अहमदनगर के पारनेर तालुका में एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं। जबकि आकांक्षा के पिता यशवंत सोनावने जिला सहकारी लेबर फेडरेशन के संचालक हैं।

यूपी-बिहार ने महंगाई पर केंद्र को घेरा

लखनऊ/पटना, केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार द्वारा महंगाई के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराने के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार ने गुरुवार को उनके और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यूपी की मुख्यमंत्री मायावती और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शरद पवार अपनी गैर जिम्मेदाराना बातें बंद करें, क्योंकि महंगाई की असली गुनहगार केंद्र सरकार है जिसकी गलत नीतियों के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने कहा कि तीन मुख्य कारण हैं जिनकी वजह से महंगाई बढ़ रही है। पहला केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां, दूसरा पेट्रोलियम के दामों में की गई भारी वृद्धि और तीसरा कांग्रेस व पूंजीपतियों की साठगांठ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का हर फैसला जमाखोरों, मुनाफाखोरों तथा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। केंद्रीय मंत्री विशेषकर शरद पवार जिस प्रकार बयान देते हैं उससे चीनी के दाम आसमान छूने लगते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में चावल की कमी है तो इसके निर्यात की अनुमति केंद्र ने कैसे दे दी? चावल के निर्यात पर उन्होंने तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। मायावती ने कहा कि दो साल पहले जब देश में पर्याप्त चीनी पैदा हुई थी तो बफर स्टॉक बनाने के बजाए सस्ते में उसका निर्यात कर दिया। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश के किसानों का पूरा गन्ना जब तक पेर नहीं लिया जाता उनकी सरकार बाहर से चीनी आयात की अनुमति कदापि नहीं देगी। केंद्र सरकार महंगाई के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराना बंद करे और अपनी गलत आर्थिक नीतियों को सुधारे वरना बसपा देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी नहीं छोड़ा। पटना में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने की घोषणा ठीक वैसी ही है जैसे आग लगने पर गढ्ड़ा खोदना। नीतीश ने कहा कि इस बैठक के स्थान पर प्रधानमंत्री को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए जिसमें महंगाई को नियंत्रित करने पर गहराई से विचार किया जाए। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा था कि प्रधानमंत्री इस महीने के आखिर में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई के लिए केंद्र और उसकी नीतियां पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए केंद्र के पास कोई दीर्घकालीन नीति नहीं है, जबकि राज्य सरकारें काला बाजारियों और मुनाफाखोरों के प्रति पूरी तरह सतर्क हैं। पवार द्वारा राज्यों को फुटकर बाजार में अपनी एजेंसियों के माध्यम से खाद्य पदार्थ वितरित करने के निर्देश दिए जाने पर नीतीश ने कहा कि अगर कीमतें बढ़ने के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार हैं तो कांग्रेस शासित राज्यों में कीमतें कम क्यों नहीं हो रहीं? उन्होंने बताया कि बिहार में कालाबाजारियों और मुनाफाखोरों के खिलाफ शिकायतों के लिए एक लाइन शुरू की गई है ताकि उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में समिति गठित की गयी है।

electricity generation is slow but sure in Haryana --(Dr.) M.M. Goel,

Kurukshetra,- “The progress of electricity generation is slow but sure in Haryana which promise sustainable future of the peoples with their cooperation, patience and responsibility as consumers who should feel concerned for payment of electricity bills and complete no to power theft. The growth rate of capacity of thermal power plants required to be speeded up. We need to do serious introspection on the sustainability issues for power sector in Haryana. We are expected to think of the life style which is needed, affordable and cost effective. ” observed Professor (Dr.) M.M. Goel, Chairman, Department of Economics, Kurukshetra University & Convener Intellectual cell of the Haryana Pradesh Congress Committee in an International Symposium on Sustainable Future (ISSF-2010) being organized by Indira Gandhi Institute of Development Research( IGIDR), Goregaon (Mumbai) on January 11. He shared Dias with eminent personalities from India and abroad most notably Professor Yoginder K. Alagh, Mr. Suresh Prabhu both former ministers of energy at the Government of India., Padam Vibhushan Dr. Man Mohan Sharma , Dr Sonia Valdivisia of UNEP, France, Dr. Martina Prox of Germany.
Sustainability of human survival will be reality with governance structure and manpower planning, said Professor Goel.
To secure sustainable future of the people in India, we need to recognize electricity as the most important infrastructural activity and calls for its sufficiency, efficiency which is possible through good governance conceptualized as SMART administration including SIMPLE, Moral, Action oriented, Responsive and Transparent at all levels of production transmission ,distribution and consumption , said Professor Goel.
Earlier Professor Dilip Nachane, Director IGIDR welcomed the guests and Professor Vinod K Sharma convener ISSF-2010 introduced the guests and proposed vote of thanks.

गुरुवार, 14 जनवरी 2010

एक बगावत ने इकट्ठा कर दिए 10 करोड

नईदिल्ली, हाकी इंडिया भले ही एक-एक रुपए के लिए रो रही हो, लेकिन उसके खिलाडि़यों की बगावत ने पांच दिन में दस करोड़ से ज्यादा जमा कर लिए। यह बताता है कि अगर राष्ट्रीय खेल के आका सही सोच और उचित दिशा पर आगे बढ़ें तो हाकी के लिए करोड़ों जुटाने के लिए भी उन्हें यह नहीं कहना पड़ेगा कि हम फीफा और बीसीसीआई की तरह अमीर संस्था नहीं हैं। आज भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और सहारा के एक करोड़ रुपए की मदद देने के बाद बागी खिलाड़ी भले ही हाकी इंडिया के कैंप में वापस हो गए हों, लेकिन हाकी संघ यह स्थिति पैदा न होने से बच सकता था। पांच दिन से बगावत का झंडा बुलंद करने वाले हाकी खिलाडि़यों को सहारा ने तो एक करोड़ की मदद दी ही। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने पांच करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की। यही नहीं पंजाब, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार ने भी खिलाडि़यों को वित्तीय मदद देने का आश्वासन दिया है जो एक-एक करोड़ से कम नहीं होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी टीम को प्रायोजित करने की इच्छा जाहिर की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो खुद हाकी इंडिया के अध्यक्ष एके मट्टू को पत्र लिख कर शीर्ष हाकी खिलाडि़यों के वेतन-भत्ते और प्रशिक्षण का व्यय उठाने के लिए कह चुके हैं। हालांकि यह काम हाकी इंडिया के अध्यक्ष को करना चाहिए था। श्री सीमेंट भी टीम को आर्थिक सहायता देने को तैयार है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी पेशकश की कि पंजाब आगामी विश्व कप के लिए भारतीय हाकी टीम को प्रायोजित करने को तैयार है। लंदन में बसे एक भारतीय डाक्टर ने भी खिलाडि़यों को दस लाख रुपये की मदद की पेशकश की है। बजाज अलियांज ने भी टीम के प्रायोजन के लिए दो करोड़ देने को कहे। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमा आगा जैसे फिल्मी सितारों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। यही नहीं जाने-माने कामेडियन भगवंत मान और सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बू मान ने कहा हम देश भर में चैरिटी शो करेंगे।

पवार पर बरसीं महिला मंत्री

नई दिल्ली, लगातार बढ़ रही महंगाई के मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार न सिर्फ विपक्ष बल्कि अपने सहयोगियों के बीच भी घिरे हैं। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में गरीबों का समर्थन पाकर सत्ता में आई तृणमूल नेता ममता बनर्जी खासतौर पर आक्रामक दिखीं। जबकि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने भी पवार से जानना चाहा कि आखिर सरकार कर क्या रही है? जबकि आमतौर पर हावी रहने वाले पवार सफाई देते दिखे। महंगाई उनकी जेब पर भले ही भारी न हो, जनता की बेचैनी नेताओं को आशंकित करने लगी है। विपक्ष पूरे देश में आंदोलन की तैयारी कर रहा है। खासतौर पर ममता परेशान हैं। उन्होंने पवार से सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा, महंगाई से लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें आश्वासन तक नहीं मिल रहा है। सरकार को बताना चाहिए कि महंगाई रोकने के लिए क्या किया जा रहा है। कम से कम जनता को दिखना तो चाहिए कि सरकार महंगाई रोकने को प्रयत्नशील है। सुझाव दिया कि आवश्यक वस्तुओं के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिए। अंबिका सोनी ने भी यही सवाल उठाए। बताते हैं कि कुछ दूसरे मंत्रियों ने भी महंगाई पर चुप्पी को गलत बताया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

बंदिशों संग लौटेगी नेपाली बाला

नई दिल्ली, महाराष्ट्र से नेपाली छात्रा को निर्वासित करने के मामले में गृह मंत्रालय की सख्ती ने कुछ असर दिखाया। महाराष्ट्र सरकार ने नेपाली छात्रा नीतू के निर्वासन का फैसला एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। अब वह भारत वापस आकर अपनी पढ़ाई पूरी करेगी, लेकिन उस पर बंदिशें लागू रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक, पुणे के फिल्म व टेलिविजन इंस्टीट्यूट की छात्रा नीतू सिंह को मीडिया से बातचीत की अनुमति नहीं होगी। संस्थान के बाहर जाने के लिए उसे अधिकृत लोगों की अनुमति लेनी पड़ेगी। वास्तव में इन सख्त शर्तो के पालन पर ही नीतू को भारत वापसी की अनुमति मिली है। एफटीआईआई के निदेशक को इन सभी शर्तो के पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतू सिंह को 5 दिसंबर को महाराष्ट्र सरकार ने उसके देश वापस भेज दिया था। इस बारे में पुणे पुलिस या महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय को भी अंधेरे में रखा। महाराष्ट्र सरकार ने आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मसला बताकर संस्थान व उसके समर्थकों को भी चुप करा दिया था। कई महिला व समाजसेवी संगठनों ने आरोप लगाया था कि नीतू के पति नेपाल की संसद के नामित सदस्य अमरेश सिंह के इशारे पर केंद्र ने यह कदम उठाया है।

महंगाई : मुख्यमंत्रियों से होगा जवाब-तलब

नई दिल्ली,-महंगाई जैसे आम आदमी से जुडे़ मुद्दे पर घटक दलों समेत विपक्ष के निशाने पर आई केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यों को लपेटे में ले लिया। कृषि व खाद्य मंत्री शरद पवार ने दो टूक कह दिया कि बढ़ती कीमतों के लिए अकेले केंद्र ही नहीं बल्कि राज्य सरकारें भी बराबर की जिम्मेदार हैं। पवार की दलीलों के बाद अंतत: प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन बुलाने का निर्णय किया, जिसमें महंगाई पर राज्यों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह सम्मेलन जनवरी के आखिरी सप्ताह में बुलाया जाएगा। इसमें राज्यों में आवश्यक वस्तु अधिनियम पर अमल और जमाखोरी रोकने जैसे मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल समिति की बैठक में चौतरफा घिरे पवार ने थोक व खुदरा मूल्यों में भारी अंतर के लिए राज्यों पर आरोप मढ़े। कहा, दाल व खाद्य तेल पर 10 से 15 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने के बावजूद ज्यादातर राज्यों ने उत्साह नहीं दिखाया। सब्सिडी वाला खाद्य तेल बांटने वाले राज्यों में महाराष्ट्र, आंध्र, तमिलनाडु और हिमाचल प्रमुख हैं। जबकि आंध्र, बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल में सब्सिडी वाली दालें बेची जा रही हैं। पवार ने कहा जमाखोरी पर पाबंदी लगाने के लिए केंद्र ने राज्यों को आवश्यक वस्तु अधिनियम की शक्ति प्रदान तो कर दी, लेकिन उसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। आवंटित अनाजों को भी राज्य उठाने में हीलाहवाली कर रहे हैं। राज्यों ने आवंटित 20 लाख टन गेहूं में केवल 1.59 लाख टन उठाया है, जबकि 10 लाख टन चावल में 2.9 लाख टन। राशन दुकानों से अधिक से अधिक खाद्यान्न वितरित करने की अपील भी राज्यों से की गई, लेकिन बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना में भी राज्यों ने कोताही बरती है। ऐसे राज्यों के नामों का उल्लेख करते हुए पवार ने केंद्रीय एजेंसियों को सक्रिय करने का ऐलान किया।

हाथी ने सबको रौंदा

लखनऊ, कल यानी 15 जनवरी को बसपा प्रमुख मायावती का जन्म दिन है। उनके लिए इससे बड़ा और कोई तोहफा नहीं हो सकता कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में उनकी पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल कर ली। बुधवार को जिन 33 सीटों की मतगणना हुई उनमें से 31 सीटों पर बसपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। सिर्फ दो सीटें ऐसी रहीं जहां उसके प्रत्याशी नहीं जीत पाए। इनमें से एक प्रतापगढ़ है, जहां सपा ने जीत दर्ज की। दूसरी सीट रायबरेली है, जहां कांग्रेस जीती है। भाजपा, रालोद का तो सफाया हो गया। बसपा के लिए इस बड़ी जीत के साथ एक खास बात यह भी है कि विधान परिषद के अंदर सरकार का बहुमत हो गया है। अभी तमाम मौके ऐसे आते थे जब विपक्ष के अड़ जाने की वजह से मतदान होने की स्थिति में विधेयक पारित नहीं हो पाते थे। इससे सरकार की किरकिरी होती थी। सौ सदस्यीय विधान परिषद में बसपा पहली बार बहुमत में आई है। इस सदन में अभी तक बसपा के 22 सदस्य थे। 31 बुधवार को जीत गए। अब बसपा सदस्यों की संख्या 53 हो गई है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि अब विधान परिषद का सभापति भी बसपा का होगा। अभी तक इस सदन में सबसे बड़ी पार्टी सपा थी, जिसके 35 सदस्य थे। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में ग्राम प्रधान, ब्लाक पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सभासद, छावनी परिषद के सदस्य, विधान सभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य और सांसद वोट डालते हैं। इन सीटों के लिए पिछली बार वर्ष 2003 में चुनाव हुए थे। उस समय मुलायम सिंह की सरकार थी। बसपा ने यह कहते हुए चुनाव नहीं लड़ा था कि मुलायम सरकार में निष्पक्ष चुनाव की कोई उम्मीद नहीं है। तब सपा ने 22 सीटों पर खुद जीत दर्ज की थी और आठ सीटों पर उसके समर्थित उम्मीदवार जीते थे। इस बार बसपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। सपा 33 सीटों पर चुनाव लड़ी। जबकि कांग्रेस ने 21 और भाजपा ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। रायबरेली में कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर थी। कांग्रेस यह सीट जीत कर अपनी साख बचाने में कामयाब रही। प्रतापगढ़ सीट पर सपा की जीत का श्रेय निर्दलीय विधायक राजा भैया को जाता है। सपा के टिकट पर जीते अक्षय प्रताप सिंह राजा भैया के करीबी हैं। पिछले विधान परिषद के चुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह सपा के टिकट पर सांसद हो गए, जिसकी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इस बार वह लोकसभा का चुनाव हार गए तो उन्होंने फिर विधान परिषद की ओर रुख किया। तीन सीटों- अलीगढ़, बुलंदशहर और मेरठ-गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना गुरुवार को होगी।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP