IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 24 नवंबर 2010

सरकार में घोटाले या घोटालो में सरकार

आज हर जगह कांग्रेस सरकार में हुए घोटालो की चर्चा है. सुना था की पैसो में गर्मी कुछ ज्यादा होती है शायद यही कारण है की नोटों की गर्मी के आगे जहां बिहार की चुनावी तपत फीकी लग रही है वही संघ-कांग्रेस भी अपनी लड़ाई भूल गई है. नेता तो नेता जनता भी सोच रही है जब नेताओ ने घोटालो के पैसो की इतनी गर्मी खाई है तो हम भी कुछ हाथ सेंक ले. भले ही जनता के हाथ कुछ ना लगे लेकिन मुद्दा तो मुद्दा है. खबरिया चैनल भी कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए घोटाले को भूल गए तो कांग्रेस भी संघ के पूर्व सरसंघ चालक सुदर्शन द्वारा सोनिया गाँधी को सीआईए का एजेंट कहे जाने को भूलती नजर आ रही है. इससे पहले जहां संघ नेताओ का आतंकवादी घटनाओं में हाथ बताने को लेकर कांग्रेस चर्चा में थी तो वही सुदर्शन द्वारा सोनिया गांधी को सीआईए एजेंट कहने पर कांग्रेस ने खूब बवाल मचाया. दोनों ही तरफ से धरने-प्रदर्शनों का दौर चला. जनता ने भी सभी समाचार खूब दिल से सुने और पढ़े. लेकिन एक के बाद एक घोटालो के उजागर होने से आज कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है वही भाजपा को भी बड़ा मुद्दा मिलने से संघ भी चुप हो गया है.
रही बात घोटालो की तो जिस तरह से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स फिर महाराष्ट्र के आदर्श हाउसिंग सोसाईटी और अब 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले में सरकार घिरी नजर आ रही है उसे देख तो यही लगता है की यह सभी घोटाले कांग्रेस सरकार में नहीं अपितु घोटालो में कांग्रेस सरकार है. कहने का भाव यह है की यह सभी घोटाले कांग्रेस सरकार में नहीं हुए. अगर ऐसा होता तो किसी भी एक घोटाले के पश्चात सरकार नहीं तो उसका कोई मंत्री-संतरी तो अवश्य कुछ बोलता लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए घोटाले में दिल्ली सरकार की चुप्पी जहां चिंताजनक रही वही केंद्र और सोनिया गाँधी का मौन देश के लिए दुखदायी था. उसके पश्चात महाराष्ट्र जमीन घोटाले के पश्चात मुख्यमंत्री अशोक चव्हान की छुट्टी करने में हुई देरी में भी कहीं ना कहीं कांग्रेस सरकार ही दोषी थी. इन सब के पश्चात बात शुरू हुई 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले की तो देश और राजनितिक पार्टियों में घमासान ही मच गया. रही सही कसर सर्वोच्च न्यालय ने प्रधानमन्त्री से जवाब मांग कर पूरी कर दी. देश के आला नेता प्रधानमन्त्री से जवाब मांगने को शर्म की बात बोल कर राजनीति कर रहे है.
कहते है की नेताओ को तो राजनितिक रोटिया सेंकने का मौका चाहिए. तो भला इससे अच्छा मौका कब और कैसे मिल सकता है. अब तो केंद्र सरकार के साथ रहने वाले लालू-मुलायम भी 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले में प्रधानमंत्री से जवाब मांगने लगे है. अब सबकी नजर देश के युवराज राहुल गाँधी पर टिकी थी की कब वो कुछ बोले और यह मुद्दा किसी तरफ शांत हो जाएँ. अक्सर राहुल गाँधी कांग्रेस के लिए भगवान् साबित हुए है. तो आखिरकार यह मौका भी आ गया लेकिन अबकी बार वो जो कुछ भी बोले वो मेरी समझ में नहीं आया. इसके कई कारण है लेकिन अगर मै एक पत्रकार की नजर से देखूं तो यह ब्यान सिर्फ प्रधानमन्त्री के बचाव में था ना की देश हित में. उन्होंने कहा की अदालत द्वारा प्रधानमन्त्री से जवाब माँगना कोई शर्म की बात नहीं है. शायद सही कहा उन्होंने. जब नेता बेशर्म हो कर देश का अरबो-खरबों रुपया खा सकते है तो जवाब देने में शर्म कैसी. फिर भले ही इससे पहले ऐसा हुआ हो या नहीं. लेकिन उनकी यह टिप्पणी इतना जरुर स्पष्ट कर गई की वाकई आज किसी नेता को जनता के हितो से कोई सरोकार नहीं है.
इन सभी घोटालो में सरकार ही है इससे अच्छा उदहारण और क्या हो सकता है की सरकार शुरू से ही अपने लोगो का बचाव करती रही. चाहे वो कलमाड़ी हो या फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हान. जबकि राजा के मुद्दे पर क्या कुछ हुआ वो सभी ने देखा और सुना. अभी हाल ही में राजस्थान के भाजपा नेताओ ने सरकारी दस्तावेजो के साथ यह प्रमाणित करने का प्रयास किया है की कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए राजस्थान के पूर्व राज्यपाल के पुत्र को 2000 करोड़ रूपए की राशी बेवजह दी गई. इससे पहले भी जो नाम उजागर हुए है वो सभी सरकार के ही नुमाइंदे है. कुल मिला कर अगर यह कहा जाये की कॉमनवेल्थ गेम्स में हुए घोटाले में हर स्तर के नेताओ का मुहं बंद करने के लिए मोटी रकम दी गई थी तो गलत नहीं होगा. जबकि प्रतिदिन लाखों रुपया खर्च कर चलने वाली संसद की कार्यवाही भी भ्रष्टाचार और घोटालो की भेंट चढ़ रही है. लेकिन कांग्रेस व् सरकार के कानो पर जूं तक नहीं रेंग रही. जब नेताओ की ही नहीं सूनी जा रही तो भले ही जनता कुछ भी बोलती रहे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि जब नेताओ का पेट भरा हो तो जनता की सुनता कौन है.

समयसारिणी को लेकर रोडवेज व प्राईवेट बस कम्पनी के करिन्दे आपस में भिड़, लगाया जाम

डबवाली- स्थानीय पंजाब बस अड्डा पर समय सारिणी को लेकर पंजाब बस रोडवेज के कर्मचारी व एक प्राईवेट बस के कर्मचारियों की आपस में भिड़न्त हो गई। इस झगड़े में प्राईवेट बस के कर्मचारियों ने पंजाब रोडवेज के परिचालक के साथ हाथापाई कर उसका कैश बैग और टिकटें काटने वाली मशीन छीन ली और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद प्राईवेट बस के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने पंजाब बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। रोड़ जाम होने के कारण बस अड्डे के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। आधे घंटे के बाद किलियांवाली पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया। पंजाब रोडवेज की दिल्ली से फिरोजपुर तक चलने वाली बस पीबी05-एम6096 के चालक परमजीत सिंह और परिचालक जसवीर सिंह ने बताया कि उनका पंजाब बस अड्डे से 11.55 से रवाना होने का समय है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नोरदन ट्रांस्पोर्ट कंपनी के चालक व परिचालक बिना परमिट और बिना समय में उनके अधिकृत समय में धक्केशाही कर अपनी बस किलियांवाली मुक्तसर मार्ग पर चला रहे हैं। जिसका आज उन्होंने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतर आये और उनका कैश बैग जिसमें आठ हजार रूपयों के करीब की नगदी और टिकटें काटे जाने वाली मशीन छीन कर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि इस की शिकायत किलियांवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में जब अड्डा इंचार्ज देवेन्द्र पाल ङ्क्षसह से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि रोडवेज की बस चलने का समय 11.55 ही है। इस समय के दौरान नोरदर्न बस के जिन कर्मचारियों ने रोडवेज के कर्मचारियों से हाथापाई की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाऐगी। सूचना उपरान्त मौका पर पहुंचे थाना लम्बी के एसएचओ हरमिन्द्र चमेली ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाऐगा तथा यातायात को बाधित करने वालों को भी बख्शा नहीं जाऐगा।

“Angelina Jolie Temple” in world-famous Angkor temple complex in Cambodia?

Is there is an “Angelina Jolie Temple” in Cambodia’s UNESCO World Heritage Site Angkor temple complex after the name of the Hollywood star?
Yes, that is what 12th century “Ta Prohm”, the highly visited and most photographed temple site in Angkor, is popularly called these days. It is otherwise known as “Old Brahma” and was initially named "Rajavihara" (royal monastery).It was said to be the setting for various scenes in the first “Tomb Raider” (Simon West) films, in which Jolie played the fantasy character Lara Croft. Jolie also reportedly adopted a child from the Siem Reap province in which this temple complex is located. Some restaurants even sell “Tomb Raider cocktail’ (Cointreau, lime and soda) in this province after Jolie’s choice drink. She appears to be the “patron saint” of Cambodia.
Hindu statesman Rajan Zed, in a statement in Nevada (USA) today, urged Jolie to raise awareness about better preservation of this world heritage as more needed to be done to safeguard the temple complex and its surroundings and deteriorating bas-reliefs; save it from vandalism and looting; put some controls on unchecked tourism; check the demand for water table which could undermine the stability of sandy soils under the temples.
Rajan Zed, who is President of Universal Society of Hinduism, also urged UNESCO World Heritage Convention and Cambodia government to provide more funding for the upkeep of the temple complex and spend more than half the ticket revenue on the temples.Angkor Archaeological Park contains magnificent remains of over 1000 temples going back to ninth century, spread over about 400 square kilometers and receives about three million visitors annually.Its greatest of all Khmer monuments, mother of all temples and world's largest religious building, Angkor Wat, which was constructed in about 30 years, is dedicated to Hindu deity Vishnu and is featured on Cambodia’s national flag. Lonely Planet calls it a “spectacular fusion of symbolism, symmetry and spirituality”. Its bas-relief galleries contain the scenes of the Kurukshetra battle, “churning of the sea”, victory of Vishnu over asuras, victory of Krishna over demon Bana, combat between gods and demons, Lanka battle from epic Ramayana, etc.
Ultra famous-talented-rich-beautiful 35-year old Oscar winner Angelina Jolie (Changeling) is a Goodwill Ambassador for the UN Refugee Agency and is known for her refugee projects, conservation work and philanthropy. She has received Citizen of the World Award, Global Humanitarian Award, Freedom Award, etc.

सेना भर्ती के लिए उमड़े बेरोजगार युवा

रात को ही डाल लिया था सिरसा में डेरा
सिरसा-आज के इस प्रतिस्पर्दावादी युग रोजगार के कई अवसर है, इसके बावजूद सेना में भर्ती होने का क्रेज युवाओं में कम नहीं हुआ है। सिरसा में आज से शुरू हुई सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़ इस बात का सबूत है कि आज भी युवा वर्ग सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है। बरनाला रोड स्थित भगत सिंह खेल स्टेडियम में आज से भारतीय सेना में सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर टेक्निक के पदों के लिए खुली भर्ती शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सैकड़ों उम्मीद्वार सिरसा पहुंच गए हैं। आज सुबह सवेरे से आरंभ हुई भर्ती प्रक्रिया दोपहर तक चली। 2 दिसम्बर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में सिरसा, हिसार, जींद व फतेहाबाद जिले के युवा भाग ले सकेंगे।
सेना में भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। देर रात्रि के बाद युवाओं की भीड़ स्टेडियम के इर्द गिर्द उमडऩी शुरू हो गई। प्रात: 5 बजे से भर्ती प्रक्रिया आरंभ हो गई तथा प्रतिभागियों को मैदान के अंदर प्रवेश करवा दिया। आठ बजे के बाद मैदान में प्रवेश बंद कर दिया गया तथा वहां पहुंचे प्रतिभागियों के विभिन्न फिजिकल टेस्ट हुए, जिनमें 1600 मीटर दौड़, 9 फुट ड्रिल, जिगजैग, पुल अप बीम इत्यादि शामिल थे। इसके पश्चात फिजिकल मैजरमेंट टेस्ट हुए जिनमें उंचाई, वजन, छाती चौड़ाई इत्यादि नापी गई। फिजिकल टेस्ट में उतीर्ण होने वाले प्रतिभागियों की राइटिंग परीक्षा हुई। इसके पश्चात चयनित प्रतिभागियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई व बाद में मेडिकल टेस्ट हुआ। भर्ती प्रक्रिया में निदेशक भर्ती बोर्ड हिसार कार्यालय कर्नल डी.के सिन्हा, डायरेक्टर भर्ती बोर्ड जोन अंबाला कर्नल बीआर चौधरी, फिजीकल मेजरमेंट टेस्ट हैड कर्नल डीके हरीदास सहित अनेक अधिकारी व सेना के जवान उपस्थित थे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरे स्टेडियम को सेना कार्यालय का रूप दिया गया था तथा बिना अनुमति के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। सेना के भारी भरकम वाहन, सेना के स्लोगन लिखे बैनर व झंडे इत्यादि लगाए गए थे। मैदान के अंदर सेना के कर्मचारियों द्वारा टैंट लगाकर प्रतिभागियों की विभिन्न प्रकार की जांच की जा रही थी। मैदान में देशभक्ति के संगीत वाले गाने युवाओं में जोश भर रहे थे। कर्नल डीके सिन्हा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। सिरसा के लोग शांतिप्रिय व सहयोगी है साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना के लिए सर्वोतम जवानों का चयन करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि युवाओं में आर्मी के प्रति खासा क्रेज है। विशेष बातचीत में कर्नल डीके सिन्हा ने बताया कि भारतीय सेना अपने पराक्रम, अनुशासन व जोश के साथ साथ निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के लिए भी जानी जाती है।

हुड्डा ने दी एशियाड विजेताओं को बधाई

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा ने आज कहा कि एशियन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हंै और इन खेलों में उन्होंने अनेक पदक जीते हैं। हुड्डïा ने कहा कि मुक्केबाजी, कुश्ती, कब्बड्डïी जैसी अनेक प्रतिस्पर्धाएं अभी सम्पन्न होनी है और राज्य के अनेक खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि रैसलर योगेश्वर दत्त अवश्य ही स्वर्ण पदक के दावेदार थे, परन्तु चोट लगने के कारण वे भाग नहीं ले सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रिक्त पदों के प्रति डॉक्टरों की विशेष भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए प्रत्येक महीने की दस तारीख को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

सिर में चोट लगने से हुई थी अंजली की मौत

मां अब भी घर से फरार
सिरसा, 24 नवंबर। शक्तिनगर में तीन दिन पूर्व मृत अवस्था में मिली चार वर्षीय बच्ची अंजली की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। यह बात अंजली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जांच के लिए मधुबन भेजी गई है मगर प्रथम जांच में पता चला है कि बच्ची की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। मंगलवार को अंजली के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। चिकित्सकों ने प्रथम रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के सिर में चोट के गहरे निशान है जिससे लगता है कि इसकी मौत सिर की चोट की वजह से हुई है। अब यह खुलासा नहीं हुआ है कि चोट किसी हथियार से मारी गई थी या गिरने से लगी है। उधर अंजली की मां शीला अब भी घर से गायब है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है। मां का पता नहीं लगने पर हुडा चौकी की पुलिस ने अंजली का शव उसके नाना-मामा को सौंप दिया था जहां गत दिवस ही उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। अब रहस्य बना हुआ है कि अंजली की हत्या की गई थी या नहीं। उसकी मां कहां व किस हालत में है। उल्लेखनीय है कि अंजली अपनी मां शीला के साथ शक्तिनगर में किराए के मकान में रहती थी। शनिवार को अंजली अचानक गायब हो गई थी जिसका शव दो दिन बाद सोमवार की शाम शक्तिनगर के खेतों में पड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है और जांच चल रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 10 पर स्थित रेल्वे फाटक पर रेल्वे ओवर ब्रिज शीघ्र बनेगा--डॉ.केवी सिंह

डबवाली- राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 10 पर स्थित रेल्वे फाटक पर रेल्वे ओवर ब्रिज शीघ्र बनेगा। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्यमन्त्री के पूर्व कार्यकारी अधिकारी डॉ.केवी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वह बुधवार प्रात: सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आमजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याऐं सुन रहे थे। उन्होंने बताया कि डबवाली में रेल्वे ओवर ब्रिज का जो वायदा उन्होंने आम लोगों से किया था उसे शीघ्र पूरा करेंगे। जिसके लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत हैं। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के शहरी प्रधान पवन कुमार गर्ग ने बताया कि डॉ. ङ्क्षसह ने अपने कार्यालय में पहुंचे आमजन व कार्यकर्ताओं की समस्याऐं सुनी और उनका मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि शाम 8 बजे रामलीला ग्राऊण्ड में माता भुवनेश्वरी देवी महाराज के संगीतमयी सत्संग का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर कार्यालय में नगर पार्षद विनोद बांसल, जगसीर ङ्क्षसह मिठड़ी, चौ. सन्दीप सिहाग, डॉ. नानक चन्द, मनवीर मान, आद राम गोरीवाला, राम कुमार आसाखेड़ा, कौर चन्द औढ़ां सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

धालीवाल नगर में पिछले एक सप्ताह के पेयजल संकट

डबवाली-सिरसा रोड़ पर स्थित धालीवाल नगर में पिछले एक सप्ताह के पेयजल संकट बना हुआ है। कालोनी के निवासियों ने बताया कि एक सप्ताह से सिरसा रोड़ पर स्थित भारत धर्म कांटे के पास पेयजल सप्लाई करने वाली पाईप टूटी हुई, जिससे उन्हें सप्लाई होने वाला पानी सड़क पर बह रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार विभाग को शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।

मंगलवार, 23 नवंबर 2010

तंवर ने संसद पटल पर रखा कॉपी राइट संशोधित बिल

नई दिल्ली- लोक सभा में आज कॉपी राईट संशोधन बिल 2010 पास किया गया। इस बिल की रिपोर्ट मानव संसाधन मंत्रालय की स्टेंडिंग कमेटी की ओर से कमेटी के सदस्य सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक तंवर ने सदन के पटल पर रखी। अब यह बिल कॉपी राईट एक्ट 1957 की जगह लेगा। यह बिल राज्य सभा में 19 अप्रैल 2010 में रखा गया था। इसके उपरान्त मानव संसाधन की स्टेंडिंग कमेटी को रैफर कर दिया गया था। संशोधित बिल के बारे में तंवर ने बताया कि बिल की अब तीन धाराएं होंगी जिसमें कमॢशयल रेंटल, राईट मैनेजमेंट इन्फोरमेशन व विजुअल रिर्कोडिंग है। एक्ट के मुताबिक किसी भी लेखन व प्रस्तुति का पहला मालिक स्वयं प्रस्तुतकर्ता व लेखक होगा। बिल के मुताबिक लेखक व प्रस्तुतिकर्ता को यह अधिकार होगा की वह अपने द्वारा किए गए कार्यों को दृश्य व श्रव्य माध्यमों में तब्दील कर सकता है। वर्तमान संसोधित बिल में दृश्य, श्रव्य, फिल्म व ओडियो से संबंधित मामलों को रखा गया है।

डबवाली के एमडीएम कार्यालय की पंजीकरण शाखा कटघरे में,दो लिपिकों के खिलाफ रिश्वतखोरी व हेराफेरी का मामला दर्ज

डबवाली- डबवाली के एमडीएम कार्यालय की पंजीकरण शाखा कटघरे में है। थाना शहर पुलिस में एसडीएम कार्यालय में पंजीकरण शाखा में तैनात रहे दो लिपिकों संजीव शर्मा और धर्मपाल के खिलाफ रिश्वतखोरी और दस्तावेजों में हेरफेर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले जांच डबवाली के डीएसपी बाबू को सौंपी गई है।
ज्ञातव्य हो कि करीब दो माह पूर्व विजीलेंस की एक टीम नेे डीएसपी विजय कक्ड़ के नेतृत्व में अचानक एसडीएम काम्पलेक्स में स्थित ई-दिशा केंद्र में छापा मार कर वहां का रिकार्ड कब्जे में ले लिया था। टीम तहसील परिसर में एक टाइपिस्ट प्रेम कुमार से भारी दस्तावेज बरामद किये थे। जिनमें वाहनों की पंजीकरण की नई कापियां, फार्म, आर्मज़ लाइसेंस के फार्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई अन्य कागजात शामिल थे। विजीलेंस के छापे के उपरांत संजीव शर्मा और धर्मपाल का यहां से तबादला कर दिया गया था।
विजीलेंस विभाग की दो माह की जांच के बाद आई रिपोर्ट के बाद थाना शहर पुलिस ने एसडीएम कार्यालय में पंजीकरण शाखा में तैनात रहे संजीव शर्मा और धर्मपाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 471, 468 और पीसी एक्ट की धारा 49 व 7-13डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की पुष्टी करते हुए डबवाली डीएसपी बाबू राम ने बताया कि मामला दर्ज करने के उपरांत इसकी जांच आरंभ कर दी गई है। जांच के बाद ही आगामी कार्यवाही की जायेगी। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में लगी आग

ओढ़ां- गांव पंजुआना के पास आज सुबह बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका लेकर डबवाली से भिवानी बोर्ड जा रही गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में उत्तर पुस्तिकाएं जल गई हैं। जानकारी के अनुसार डबवाली के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल से एक पिकअप गाड़ी में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर भिवनी बोर्ड के लिए रवाना हुई थी। जब गाड़ी गांव पंजुआना के पास पहुंची तो गाड़ी में रखी उत्तर पुस्तिकाओं में आग लग गई। चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी। यह तो शक्र है कि जहां गाड़ी रोकी वहां एक होटल था और होटल कर्मियों ने उसी समय पाइप से पानी डालकर आग बुझा दी मगर फिर भी 15 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं जल गई। बाद में गाड़ी के साथ मौजूद स्कूल के क्लर्क ने बड़ागुढ़ा पुलिस थाने में इसकी रपट दर्ज कराई। कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए डबवाली के उक्त स्कूल में रखी हुई थी। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित हो चुका है और आज उत्तर पुस्तिकाओं को भिवानी बोर्ड भेजा जा रहा है। आग किस कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है, इस कारण यह घटना संदिग्ध बनी हुई है।

कौन लेगा मासूम बच्ची का शव

मृतक की मां का नहीं लगा सुराग
सिरसा- शक्तिनगर में बीती शाम जिस बच्ची का शव मिला है,उस शव को पुलिस किसके हवाले करेगी, यह सवाल हर किसी की जुबां पर है। हालांकि मृतक बच्ची के दूर के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए हैं मगर बच्ची की मां व पिता का कोई अता-पता नहीं है। शक्तिनगर में किराए के मकान में रहने वाली महिला शीला की चार वर्षीय बच्ची अंजली जो दो दिन से लापता थी, उसका क्षत-विक्षत शव शक्तिनगर में ही खेत में पड़ा मिला था। डीएसपी हैडक्वार्टर, व शहर थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया था जहां आज उसका पोस्टमार्टम होना है मगर अंजली की मां शीला का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। शक्तिनगर के लोगों के अनुसार शीला छह माह से यहां किराए के मकान में अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति कौन व कहां है, इसका किसी को पता नहीं। दो दिन पूर्व जब अंजली लापता हुई थी तो उसकी मां भी अचानक गायब हो गई। बच्ची का शव तो मिल गया है और हत्या की आशंका को देखते हुए हुडा चौकी की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है मगर उसकी मां का पता नहीं चलने से मामला संदिग्ध बन गया है। शीला का पता नहीं लगने से कई तरह की चर्चाएं चल रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में लगी हुई थी जबकि शीला व उसके पति का पता नहीं लग पाया था।

गमगीन माहौल में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

शव यात्रा में उमड़े ग्रामीण
सिरसा, -गांव सिकंदरपुर में गत दिवस जमीनी विवाद में अकाल मौत का ग्रास बने रामस्वरूप का आज यहां सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा और उसके बाद ही अंतिम संस्कार हो सका। आज सुबह रामस्वरूप का शव उनके गांव सिकंदरपुर पहुंचा। मृतक का अंतिम संस्कार के श्मशानघाट पर किया गया जहां बड़ी संख्या में सिकंदरपुर व आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। उधर पुलिस का कहना है कि रामस्वरूप की हत्या के आरोप में दीवान चंद सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज किया है मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि घायल दीवानचंद का सामान्य अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि गांव सिकंदरपुर में गत दिवस एक प्लाट पर कब्जे को लेकर रामस्वरूप व दीवानचंद के परिवार के बीच झगड़ा हो गया था। उसी झगड़े में रामस्वरूप की मौत हो गई थी जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। गत दिवस दिनभर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में लगी रही जिस कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।

लॉयंस क्लब सिरसा स्टार का परिवार मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

सिरसा-लॉयंस क्लब सिरसा स्टार द्वारा गत रात्रि स्थानीय ओम सिने गार्डन में लॉयंस बंधुओं के सम्मान में लॉयंस परिवार मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर लॉयंस क्लब के पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर मेहता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि रीजन चेयरमैन रमेश साहुवाला व नरेंद्र खुराना ने वरिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यकम का आगाज राजन बवा व अमन चौपड़ा ने ध्वज व ईश्वरीय वंदना कर किया। समारोह के चेयरमैन संजय खन्ना ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज क्ल द्वारा सभी रीजन चेयरमैन, जोन चेयरमैन व सभी 18 क्लबों के प्रधानों को उनकी उल्लेखनीय समाजसेवी सेवाओं के लिए सम्मानित करके प्रशंसनीय कार्य किया है, जिसके उन्होंने स्टार क्लब प्रधान नरेंद्र रातुसरिया व क्लब सदस्यों को बधाई दी। मुख्यातिथि चंद्रशेखर मेहता ने कहा कि पूरे विश्व में लॉयंस क्लब 24 घंटे दिन-रात समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहती है व सिरसा जिले के सभी 18 क्लब समाज के प्रति समर्पित भाव से उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सम्मान दिवस के चेयरमैन संजय खन्ना को इस भव्य समारोह के लिए बधाई प्रेषित की। इस मौके पर मुख्यातिथि व सभी क्लबों के प्रधानों ने संजय खन्ना को स्मृति चिन्ह ‘होप ऑफ टूमारोÓ भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि नरेंद्र खुराना व रमेश साहुवाला ने आगामी समय में हरियाणा प्रदेश के लीडर के रूप में संजय खन्ना का नाम सर्वसम्मति से जनपद की सेवाओं के लिए अनुमोदित किया। उन्होंने कहा कि आज 18 क्लबों ने यहां पहुंचकर एकता का परिचय दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित लॉयंस क्लब मंडी डबवाली अक्स, डबवाली सुप्रीम, रानियां, रानियां गे्रस, रानियां किंग, रानियां रॉयल, सिरसा, सिरसा एक्टिव, सिरसा अमर, सिरसा ब्राईट, सिरसा सैंट्रल, सिरसा सिटी, सिरसा डायमंड, सिरसा ग्लैक्सी, सिरसा ग्रीन, सिरसा सुप्रीम, सिरसा तुषार सहित दोनों रीजनों के सभी 18 क्लबों के प्रधान व पदाधिकारी उपस्थित थे।

दुर्घटना में एक युवक की मौत

रानियां- गांव भड़ोलियावाली के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक हरदेव सिंह (23) पुत्र स्वर्ण सिंह गांव संतनगर का निवासी था, जो अपने साथी रणजीत सिंह निवासी नकोड़ा के साथ रानियां से एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर जा रहा था। गांव भड़ोलियावाली के पास मोटरसाइकिल की डबवाली से सिरसा की ओर सामने से आ रही एक प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना में हरदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणजीत घायल हो गया। घायल को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवााय गया है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने हरदेव सिंह के शव को कब्जे में लेकर परिवारजनों को सूचना दे दी। रानियां पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेज दिया है। मंगल सिंह एएसआई ने बताया कि बस चालक दविन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और उसे गिरफतार करने के प्रयास किए जा रहे है।

13वां विशाल भगवती जागरण सम्पन्न, रश्मि के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

डबवाली -स्थानीय माँ जगदम्बा वैलफेयर कल्ब (रजि.) की ओर से गत दिवस 13वां विशाल भगवती जागरण रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित श्री बाल्मीकि चौक में आयोजित किया गया। जहां माँ भगवती के हजारों श्रद्धालुओं ने विशेष तौर पर माता चिन्तपूर्णी से लाई गई पावन ज्योति के दर्शन किए तथा माथा टेका। वहीं मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व ओएसडी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. केवी ङ्क्षसह, समाजसेवी मंगत राए ठेकेदार, भारत इन्द्र छाबड़ा, लायॅन सतीश जग्गा, ङ्क्षप्रसीपल हरि प्रकाश शर्मा, दीपेश गोयल, राकेश सचदेवा, दयानन्द जलन्धरा व विपिन खन्ना ने उपस्थित होकर संयुक्त रूप से माँ भगवती का ज्योति पूजन करवाया। इसके अलावा झण्डे की रस्म श्री सिद्धेश्वरी माँ काली मन्दिर के प्रधान मदन लाल गुप्ता द्वारा सम्पन्न करवाई गई। यह जानकारी देते हुए कल्ब के प्रधान रविन्द्र छाबड़ा ने बताया कि श्री गंगानगर से पहुंची प्रसिद्ध भजन गायिका रश्मि अरोड़ा ने अपने मधुर भजनों द्वारा समां बांध दिया। उन्होंने बताया कि जागरण के दौरान बठिण्डा से आए आशु तिलकधारी द्वारा प्रस्तुत सुन्दर - सुन्दर झांकियों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत भगवान कृष्ण द्वारा दूध-दही की हाण्डी तोडऩा-माखन मिश्री का प्रसाद बांटना तथा भगवान शिव - पार्वती का ताड़क नृत्य ने श्रद्धालुओं अन्त तक बैठने हेतु मजबूर कर दिया। इस अवसर पर समिति के सभी पारीवारिक सदस्यों सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पाँच शाम कन्हैया के नाम-संगीमतयी सत्संग आज से

डबवाली- स्थानीय सतगुरू सेवा समिति के तत्त्वाधान में 5वां संगीतमय सत्संग ''पाँच शाम कन्हैया के नामÓÓ आज 24 तारीख से स्थानीय श्री रामलीला ग्राऊण्ड में आरम्भ होने जा रहा है। जो आगामी 28 तारीख तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक चलेगा। जिसमें भारत एवं सनातन धर्म की सुप्रसिद्ध प्रचारिका, कोकिला कण्ठ साध्वी सुश्री भुवनेश्वरी देवी जी महाराज (बटौत - कटड़ा वाले) अपने मुखारविन्द से संगीतमय भक्ति एवं ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगी। यह जानकारी देते हुए समिति के महासचिव मोहन लाल कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया है कि वह समयानुसार पहुंचकर भक्तिरस में डुबकी जरूर लगाऐं।

अधर में लटका गली का निर्माण कार्य, गलीवासियों में रोष

डबवाली-स्थानीय वार्ड नम्बर 13 नगरपार्षद मधु बागड़ी वाली गली का ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से गली वासियों में रोष पाया जा रहा है। जिसके लिए आज प्रात: गलीवासियों संजय कुमार, रमेश कुमार, विजय कुमार, शाम लाल, प्रदीप कुमार, गोल्डी, जय ङ्क्षसह आदि ने नगरपार्षद मधु बागड़ी के नेतृत्व में नरपालिका सचिव से मुलाकात की तथा उन्हें बताया कि लगभग 3 माह पूर्व ठेकेदार इन्द्र जैन ने गली बनाने के लिए गली को तुड़वा दिया था लेकिन आज तक गली का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे गली में चलना भी मुश्किल हो रहा है। नगरपार्षद मधु बागड़ी ने बताया कि जब इस बारे में ठेकेदार इन्द्र जैन को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ग्रान्ट वापिस होने की बात कही। इस सन्दर्भ में वह स्थानीय एसडीएम डॉ. मुनीष नागपाल से भी मिल चुके हैं। परन्तु परिणाम शून्य ही रहा। इस बारे में ठेकेदार इन्द्र जैन से सम्पर्क किया गया तो उनके बेटे मनीष जैन से बात हुई। उन्होंने बताया कि उसे इस गली का टैंडर साल के अन्तिम माह में दिया गया था। उन्होंने बताया कि गली निर्माण का कार्य तो आरम्भ करवा दिया था लेकिन उक्त गली के निर्माण के लिए प्रस्तावित ग्रान्ट साल पूरा होने पर वापिस चली गई और उन्हें मजबूरन निर्माण कार्य अधूरा छोडऩा पड़ा। इस बारे में नगरपालिका सचिव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गली के निर्माण हेतु ग्रान्ट के लिए उच्चाधिकारियों को लिखकर मांग की गई है तथा ग्रान्ट के रीलीज होते ही शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाऐगा।

Women want more

The pillow talk of new millennium couples in the 2010 INDIA TODAY-AC Nielsen-ORG MARG sex survey tells an unprecedented story of women's arousal being thwarted and of romance gone sour। Call it the Eat Pray Love moment in the life of the modern Indian woman. Just as the lead character, Elizabeth Gilbert (Julia Roberts in the film) was asked by her Balinese healer to "pray for sex", the survey finds Indian women meditating intently on the prayer beads of fulfilling and wholesome sex. Shatter those stereotypes that tell you women are not as interested in sex as men are. Overturn the idea that women favour a romantic encounter - a walk in the rain, a bouquet of roses - while men prefer to fall into bed. Check out the intricacies of the new woman's erotic litany: sex is crucial, say 70 per cent of women. No wonder, they are eager to make their sexual lives more exciting, with new situations (67 per cent) and positions (20 per cent), new types of foreplay (24 per cent), and sex anytime, anywhere. Pleasure is paramount, their own and that of their partners' (57 per cent). But that quest for hardcore sexuality is squashing intimacy and romance faster than bedbugs.
There she is, fragrant on bath salts, waiting for him to look up and notice her in her lacy camisole. And there he is, sprawled on the bed, flipping channels languidly, spoilt for choice between cricket and pole dancing on the telly. He finally looks up, yawns and reaches out for her. She looks disgusted and hisses at him, "Undress yourself." And she is not alone. Between 2003, when INDIA TODAY-AC Nielsen-ORG MARG sex survey first focused on "What Women Want" and now, the percentage of women not interested in "undressing" their partners as a preferred mode of foreplay has petered down from 16 per cent to 8 per cent.Buried deep in this survey is another story: the growing happiness gap between men and women. While women show rising levels of dissatisfaction, men are full of buzz about their current sex life. Many more men than women are having weekly sex. They are more happy with foreplay than women. And more open about their own pleasures. Unlike women, an overwhelming percentage of men say their partners are "sensitive toward their sexual needs". While women don't seem to be too happy with the "sexual involvement of partners", men are.
Twice as many men have sexual fantasies and they are three times more likely to share those. Not just that. They are more contented with life in general than women - much more satisfied with their jobs and just as happy as women with their health, social, family and financial lives. About a 100 years back, Sigmund Freud had famously confessed that the one great question he could never answer was: "What does a woman want?" Today's Indian men do not seem interested in asking that question, as yet. "Women's sexuality is much more complex than men's ," says clinical psychologist therapist Shelja Sen of Delhi. "A lot of it is triggered by emotional, intellectual and relationship-based factors rather than the simple physical response required by a man. The brain is the crucial sexual organ in a woman." That mind-body route to sexuality takes strange forms. Dr Neena Malhotra sees a host of patients walking through the doors of the infertility clinic at the All India Institute of Medical Sciences, Delhi, who have surprisingly low coital frequency. "They are not just weighed down by erratic work hours and stress, they also don't know that a fulfilling sex life needs a boost," she says. "They roam around the shopping malls, watch TV till midnight and then there is not much time for sex." The survey tells the same story. Between 2003 and 2010, there has been a 5 per cent drop among women having sex more than once a week. Excitement about sex life has shrunk by 10 per cent among women, satisfaction after sex has come down by 11 per cent। Significantly, the focus on "own pleasure" is riding a steady upward curve. At the root of this pleasure quest could be the post-modern woman's desire to take charge of her own destiny. And, as matrimonial sites point out, it starts early. Courtships in arranged marriages these days find city girls asking some tough questions to their would-bes, as reported by a 2009 partner preference study by Bharat Matrimony: from "how close do you want to live to your parents?" to "do you expect me to stop working once we have children?" And, of course, the inevitable: "What's your idea of spending alone time?" "Compatibility is emerging as the primary evaluation criteria," says Murugavel Janakiraman, CEO, Bharat Matrimony. "This is one area where we see the most dramatic changes." There is, obviously, a paradox at work. Those demands for companionate autonomy seem to take a serious beating once the mundaneness of everyday life kicks in (to 42 per cent men and women "quality time at home" constitutes a "perfect romantic day"). No wonder, the imagined world of romance leads to disenchantment and forced reconciliation of reality with fantasy.To begin with, fewer women find their partners "romantic" than men (51:66 per cent). While 71 per cent of men share their sexual fantasies with partners, just 12 per cent women find men enthusiastic about theirs. To top it all, women don't seem to be "talking" to men to communicate their needs: those willing to discuss disappointing sex has dropped by 8 per cent between 2003 and 2010. But in a new turn, women seem keen to "tell" their partners that extra-marital liberties on their part would be promptly reciprocated.
"Why can't a woman be more like a man?" mused Henry Higgins in My Fair Lady. Today's Indian woman would have made him happy. Her new assertion for sexual fulfillment and dissatisfaction with the status quo tell the new story of femininity. As filmmaker Aparna Sen says: "I like today's woman. I like her spirit of independence, of her effort to control her own destiny. She might be confused and sometimes impatient with relationships, but she is brave." The plot and characters in the battle of the sexes are shifting. Let's wait for romance and enchantment to return to the bedroom.

सोमवार, 22 नवंबर 2010

योग जरिये सत्ता भोग करने की राजनीतिक यात्रा का सच

हरिशंकर साही
स्वामी रामदेव जिन्हे बाबा रामदेव भी कहा जाता है। जिन्होने योग की शिक्षा को जन-जन तक पहँुचाने का कभी प्रण किया था। उनके प्रण के पीछे ध्येय था कि वह भारत के लोगो को रोग मुक्त कराना चाहते है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह एक ब्रह्मचारी संत है। ब्रह्मचारी संत आमतौर पर उन लोगो के लिए प्रयुक्त किया जाता है, जो मोह माया से दूर है। परन्तु एक मोह माया से दूर सन्यासी अगर राजनीति की बात करने लगे तब उस पर शंका होने लगती है। रामदेव जो मूलतः हरियाणा के एक साधारण परिवार से संबंधित हैं। अपने योग सिखाने के कारण भारत में एक बडे योग गुरू के रूप पूजे जाते थे। परन्तु अब उनका कुछ दूसरा रूप दिखाई देता है।कभी बाबा अपने शिविरो में अपने विभिन्न आसन सिखाते थे। उनके शिविरो में व्यक्ति योगिक जागिंग, र्शीषासन, सर्वांगासन जैसे कई आसन व भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे कई प्रणायाम सीखते थे। उन्होने ग्रन्थो में लिखि प्रणायाम की क्रिया को सरल करके आम जनता के सम्मुख प्रस्तुत किया। बाबा के इन प्रयोगो से आम जनता में प्राणायाम के प्रति एक जबरदस्त आकर्षण बढा। इसमें भी कोई शंका नही है कि इन योगाभ्यासो से आम जनता को लाभ भी हुआ। धीरे-धीरे बाबा के योग की धूम देश विदेश की सीमा को लांघ गई। अमेरिका के मशहुर अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने भी बाबा रामदेव को विशेष विशेषण देते हुएए लिखा था ‘‘एक भारतीय जिसने योग की रियासत को बनाया‘‘। अपनी बढती प्रसिद्धि के बाद बाबा रामदेव ने अपने विशेष सहयोगी बालकृष्ण के साथ मिलकर हरिद्वार में एक अत्यन्त विशाल और आधुनिक सुविधा पूर्ण पतंजलि योग पीठ की स्थापना की।
इस पूरे चक्र के दौरान उन पर तमाम आरोप भी लगे। कभी रामदेव के खास सहयोगी और पुराने योग समारोहो में सबसे प्रमुख रूप से दिखने वाले कर्मवीर का साथ छोड जाना। कर्मवीर एक बी0 ए0 एम0 एस0 डाक्टर थे और पतंजलि आर्युवेद फार्मेसी के पूर्व प्रमुख भी। उन्होने रामदेव का साथ छोडते हुए उन पर तब कई आरोप भी लगाये थे। परन्तु उस समय बाबा केवल लोगो को स्वास्थ देने की बात करते थे और उनके योग की दीवानी जनता ने इस पर ध्यान भी नही दिया। जिसके फलस्वरूप कर्मवीर नेपथ्य में चले गये। फिर बाद में कम्यूनिस्ट पार्टी की वृंदा करात ने तो उन पर बकायदा उनके आर्युवेदिक उत्पादो में जानवरो की हड्डियों की मिलावट का आरोप जड़ा। जिससे वह 2006 में जाँच रिर्पोट में वह साफ बच तो गये। परन्तु कम्यूनिस्ट आाज भी अपने आरोपो से पीछे नही हटे है। वहीं बाबा के अन्य आलोचको ने विदेश में दान में मिले द्वीप पर सवाल उठाये। उन पर सबसे नया आरोप दान में मिले हेलीकाप्टर को लेकर लगा। जिसमें आलोचको ने बाबा के सुविधाभोगी होने के बारे में चर्चा उठनी शुरू हो गई है।
बाबा रामदेव के उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में चलाये उनके योग शिविरो एवं स्वाभिमान यात्रा को काफी नजदीक से अनुभव करने के बाद उन्हे ऐसा संत मानने में शंका उत्पन्न हो जाती है। जो मोह-माया से दूर हो। बाबा रामदेव ने अपनी उत्तर प्रदेश की यात्रा बिजनौर जनपद से शुरू की थी। बाद में शाहजहाँपुर, रामपुर, पीलीभित, लखीमपुर-खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा होते हुए यह यात्रा चलती रही। इस पूरी यात्रा के दौरान उन्होने जनपदो के मुख्यालयो पर प्रातः 5 बजे से 7ः30 तक योग शिविर किये। बाद में इन्ही जनपदो के दूर-दराज के क्षेत्रो में जनसंबोधन हाते हैं जो राजनीति का महत्वपूर्ण अंग माने जाते हैं। बाबा अपने शिविरो से पहले जनपद में रात्रि विश्राम करते हैं। जो ज्यादातर उस जिले के किसी बडे धनाढ्य या प्रभावशाली व्यक्ति के यहाँ होता है।
रामदेव के प्रातः काल में लगने वाले योग शिविरो में जनता योग सीखने के उद्देश्य से जमा होती है। परन्तु रामदेव योग सिखाने का नाम तो लेते है, लेकिन उनका तरीका सीखाने से ज्यादा दीखाने का होता है। बहराइच के उनके योग शिविर में शामिल हाने आये राकेश सिंह कहते है कि ‘‘बाबा इतने ज्यादा गति से योग करते है कि सीखना तो दूर देखना भी मुश्किल हो जाता है’’। बाबा अपने योग शिविरो में योग सिखाते-सिखाते राजनीतिक परिस्थितियों पर भाषण देने लगते है। बहराइच के ही योग शिविर में बाबा योग सिखाते हुए गोवा में हो रहे पुर्तगालियों के कार्यक्रम के बारे में भाषण देना शुरू कर दिया। वहीं इन शिविरो या उसके बाद के जनसभा में वह अपने योगपीठ के आर्युवेद दवाइयों की चर्चा करने से नही चूकते हैं। इन योग शिविरो में आये लोगो को वह योग के साथ-साथ दवाइयां भी खरीदने की भी सलाह देते हैं। जो हरिद्वार से उनके संस्थान से आते है, और शिविर के दौरान मौजूद रहते हैं।
उनके योग शिविरो में मुख्य दानकर्ताओ का नाम भी बाबा के मंच पर लिखा होता है जिससे दानकर्ता भी भरपुर प्रचार पा सके। योग सीखने के दौरान आये लोगो को योग का ज्ञान कितना मिलता है यह तो कहा जा सकता। परन्तु राजनैतिक बयान जरूर सुनने को मिलता है। कहीं बाबा भ्रष्टाचार का मुख्य मुद्दा बनाते हैं तो कहीं अपने प्रयासो को बताते हैं। उनका कहना है कि केन्द्र सरकार के मंत्री ए0 राजा को उनके प्रयासो के चलते ही त्यागपत्र देना पडा। कहीं कहीं उनकी कथनी और करनी में अन्तर भी दिखता है जब वह बाते तो गरीबो के उत्थान की करते है। परन्तु उनके सारे सम्मेलन किसी बडे धनाढ्य के घर ही होते हैं।
योग शिविरो के बाद वह जिले के छोटे ब्लाको में भी जाते हैं और राजनेताओ की तरह जनसंपर्क भाषण देते है। इन जनसंपर्को के दौरान वह पूरी तरह मुखर होकर सरकारे को कोसते है और चेतापनी देते है कि मात्र दो वर्षेा का समय वह दे रहे है। अन्यथा उन्हे राजनीति में कूदना पडेगा, जिससे वह राजनीतिक व्यवस्था को बदल देंगंे। रामदेव अपने भाषणो के दौरान सनसनी फैलाने में भी कोई कसर बाकी नही छोडते हैं। श्रावस्ती के जमुनहा ब्लाक के अपने दौरे के दौरान उन्होने यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनसे 2 करोड रूप्ये की रिश्वत मांगी गयी थी। उनका इशारा उस समय की सरकार से था जब उनका पतंजलि योगपीठ बन रहा था। इसी प्रकार उन्हाने अन्य जनसभाओ में 300 लाख करोड के काले धन की भी चर्चा की। उन्होने एक जनसभा में बडे नोट छापने को लेकर अंग्रेजो की लुटेरी संस्कृति का भी आरोप सरकार पर लगाया और साथ ही सरकार से बडे नोटो का बंद करने की अपील की। बाबा रामदेव के अनुसार बडे नोट ही भ्रष्टाचार के जनक है बडे नोट खत्म भ्रष्टाचार खत्म। अगर इनकी सलाह पर अमल हो जायेगा तो बाजार में कितना नकद रूपया लेकर चला जा सकेगा इस पर उनके विचार शून्य रहे।
बाबा रामदेव के बारे में अब यह कहा जा सकता है कि वह देश को बदलने के नाम पर अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा पूरी करना चाह रहे हैं। अपनी जनसभाओ में वह आजकल उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की काफी तारीफ करते हैं। वहीं साथ ही साथ उनको राहुल गांधी का मायावती सरकार पर सवाल उठाना अच्छा नही लगता। राहुल पर आरोप लगाते हुए नाम लिए बिना कहते है कि उन्हे अपने पार्टी के शासन वाले राज्यों में जाकर शासन व्यवस्था देखनी चाहिए। अन्य बाबाओ या नेताओ के राजनीति में सफल ना हो पाने के सवाल पर वह अपने को सर्वश्रेष्ठ और चरित्रवान कहते है। वह जनता के करीब भी रहना चाहते है, पर साथ ही विशिष्ट श्रेणी की सुरक्षा भी चाहते है। देश भ्रमण के अपने कार्यक्रमो में योग को उन्होने मात्र एक भीड जुटाऊ की तरह बना रखा है। कभी योग के नाम पर देश के मसीहा बने रामदेव आज उस सम्मान को राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए भुनाने निकले हैं। अब यह फैसला तो देश की जनता ही करेगी कि बाबा कितने योगी है और कितने राजनीतिक खेवनहार।





बहुत दुःख है रामदेव के ना आने का पर मेरा आर्शीवाद है, उनके साथः स्वामी दयाल गिरी
205 साल के कहे जाने वाले पहाडी बाबा, स्वामी


दयाल गिरी।कुछ दिनो पहले एक टी0वी0 चैनल पर अचानक एक 205 साल के बाबा का उदय हुआ था। उत्तर प्रदेश के छोटे से जिले श्रावस्ती के दुर्गम इलाके जमुनहा के राप्ती बैराज के पास बने एक जगतपत्ति मंदिर के पुजारी दयाल गिरी जी को ऐसा कहकर प्रचारित किया गया था। चैनेल पर उसके मालिक और योग गुरू बाबा रामदेव पूरी रात गला फाडकर तर्क देते रहे कि वह साधु इतने वर्ष के होंगंे। 205 वर्ष के इस साधु को कोई रिकार्ड तो प्रमाणिकता नही देते। परन्तु लगता है कि इनकी उम्र की प्रमाणिकता टी0वी0 पर देने वाले योग गुरू भी इन पर संदेह करते है। तभी तो रामदेव ने अपने श्रावस्ती जनपद के दौरे में इस मंदिर से मात्र चंद कदम दूर से निकलने के बाद भी यहां नही गये। उसके बाद इस मंदिर के कस्बे में मात्र 3 कि0मी0 दूर जनसभा करने के बाद भी एक बार भी उन्हे याद नही किया। जनसभा के बाद जब उनसे इस बारे में सवाल किये गये तो उन्होने इसका जवाब देने से ही मना कर दिया। परन्तु इतनी लंबी आयु पर वह तर्क देकर सिद्ध करने से बाज नही आये। जब इस बारे में दयाल जी से बात की गई तो उन्होने पहले तो अपनी लाचारगी छुपाई। फिर उन्होने कहा कि रामदेव बडे संन्यासी है उनका हम छोटे लोगो से क्या मुकाबला। पर वह आते तो अच्छा लगता नही आये तो क्या कर सकते है उनको मेरा आर्शीवाद है। दयाल जी बाबा रामदेव से कितने आहत है यह भी उनकी बातो से झलक गया। डनहाने रामदेव की राजनीतिक प्रयास की भ्रत्सना की और उनकी राजनीति को असफलता का आशीष भी दिया। जब रामदेव को किसी तर्क पर खुद ही विश्वास नही था तो उन्होने उसका प्रचार क्यों किया। यह बात उनके राजनेताओ के कथनी करनी के भेद पर बहुत सटीक बैठती है। अब बाबा रामदेव नेता रामदेव बनने की पूरी तैयारी में है।
हरिशंकर शाही जमीन से जुड़े सक्रिय पत्रकार हैं। वह उत्तर प्रदेश के बहराइच में रहकर फ्रीलांसिंग कर रहे हैं और विभिन्न विषयों पर लिखते हैं।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP