IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 13 जनवरी 2010

हॉकी इंडिया को मिला 'सहारा', एक करोड़ मिलेंगे

नई दिल्ली, पैसे के भुगतान को लेकर खिलाड़ियो की बगावत के बाद विवादों में घिरी कंगली हॉकी इंडिया की मदद के लिए भारतीय हॉकी टीम के प्रायोजक 'सहारा इंडिया' ने अतिरिक्त बोनस के रूप में एक करोड़ रुपए देने का वादा किया है। ये खबर खेल की बदहाली के लिए निंदा झेल रही हॉकी इंडिया के लिए बड़ी राहत की तरह आई है। मीडिया को दिए बयान में सहारा ने ये बात भी साफ की है कि पिछले साल हॉकी इंडिया को 77 लाख रुपए का भुगतान करने के बावजूद ऐसी कंगाली की परिस्थिती क्यों पैदा हुई, इसकी जांच करेगा। दूसरी तरफ हॉकी इंडिया को एक और झटका देते हुए उसकी दूसरी टीम खड़ी करने की धमकी की हवा जूनियर खिलाड़ियों ने निकाल दी है। सीनियर-जूनियर का फर्क मिटाते हुए सभी खिलाड़ी एकजुट हो गए हैं।
हॉकी खिलाड़ियों के हक में बोले जडेजा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने बुधवार को मंदसौर में कहा कि अगर हॉक खिलाड़ी हक के लिए लड़ रहे हैं तो गलत नहीं। उन्होंने दिल्ली पिच विवाद को सहजता से लेते हुए कहा कि इस तरह की गलतियां स्वभाविक हैं हालांकि इसको भविष्य के लिए गंभीरता से लेने की जरूरत। श्री जडेजा ने स्वीकार किया कि आसीसीआई एशियाई देशों के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव करता है।

ऑस्ट्रेलिया को महाराष्ट्र में नहीं खेलने देंगेः ठाकरे

कंगारुओं को नहीं खेलने देंगे ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवाओं पर हमलों के बाद शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने धमकी दी है कि उनकी पार्टी ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को महाराष्ट्र में नहीं खेलने देगी. महाराष्ट्र सहि पूरे भारत में आईपीएल मुक़ाबले होने हैं.

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के ख़िलाफ़ हिंसा पर नाराज़गी जताते हुए ठाकरे का कहना है, "उस देश में हमारे लड़कों को चाक़ू मारे जा रहे हैं, जलाया जा रहा है और गोली मारी जा रही है लेकिन हमारे क्रिकेटरों को उनके साथ खेलने में कोई दिक्कत नहीं है. उनके अंदर कोई राष्ट्र भावना है या नहीं." ठाकरे ने यह बात शिव सेना के मुखपत्र सामना में लिखी है.

शिव सेना प्रमुख का
आईपीएल में खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी यह बयान मुखपत्र के पहले पन्ने पर छपा है. ठाकरे का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी ऐसा ही फ़ैसला किया था और पाकिस्तान की टीम अब भी महाराष्ट्र में नहीं खेल सकती है.

उन्होंने बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की तारीफ़ करते हुए कहा कि बच्चन ने भारतीयों पर हो रहे हमले के बाद हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की क्वीन्सलैंड यूनिवर्सिटी का सम्मान ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, "मुझे बड़ी ख़ुशी होती अगर हमारे क्रिकेटर भी ऐसा ही रवैया अपनाते. लेकिन क्रिकेट तो अब पैसों का खेल बन गया है. आत्म सम्मान और राष्ट्रीयता की भावना पीछे छूट गई है."

हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों पर हमला तेज़ हुआ है. इसकी वजह से दो भारतीय युवकों को जान भी गंवानी पड़ी है. इस साल के शुरू में मेलबर्न में 21 साल के भारतीय युवक नितिन गर्ग की हत्या के बाद भारत ने तो ऑस्ट्रेलिया को इतना तक कह दिया है कि भारतीयों पर हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते पर असर पड़ेगा.

भारत में शुरू हो रहे ट्वेन्टी 20 के आईपीएल 3 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी है. कप्तान रिकी पोन्टिंग के अलावा शेन वार्न, ऐंड्रयू साइमंड्स, मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे सितारे आईपीएल में शामिल हैं. इसके कुछ मैच महाराष्ट्र में भी खेले जाएंगे. मुंबई और नागपुर में आईपीएल के मैच खेले जाने हैं.

मंगलवार, 12 जनवरी 2010

59 हजार जवान चुकाएंगे भ्रष्टाचार की कीमत

नई दिल्ली, सुरक्षा बलों के लिए खरीद का मामला एक बार फिर दागदार हो गया। 26/11 का हमला और हेमंत करकरे की मौत भी जवानों के जीवन-मरण से जुड़े साजो-समान की खरीद-फरोख्त के तंत्र की खामियां दूर नहीं कर सकी। इसका सबूत है अ‌र्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए गृह मंत्रालय में 59,000 नई बुलेटप्रूफ जैकेटों की खरीद प्रक्रिया का रद होना। मंत्रालय ने नए सिरे से बुलेटप्रूफ जैकेटों के लिए टेंडर मंगाए हैं। नतीजतन, भ्रष्टाचार की कीमत हमारे जवान चुकाएंगे और आतंकवादियों, उग्रवादियों और नक्सलियों की गोलियों की बौछार से बचाने वाली बुलेटप्रूफ जैकेट के लिए उन्हें अब और इंतजार करना होगा। इन 59,000 बुलेटप्रूफ जैकेटों के लिए आई निविदाओं में एक को परीक्षण में पास कर दिया गया था। तकनीकी मूल्यांकन समिति (टीईसी) और टेंडर सलाहकार कमेटी (टीएसी) को सभी ठेकेदारों की बुलेटप्रूफ जैकेट जांच कर उपयुक्त को चुनना था। पहली और सबसे अहम रिपोर्ट डीआरडीओ के तहत आने वाली टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेट्री (टीबीआरएल) को तैयार करनी थी। टीबीआरएल के संयुक्त निदेशक आरके वर्मा व अन्य ने एक कंपनी की बुलेटप्रूफ जैकेट पास कर दी। इस पर बवाल मचा और जब मामला टेंडर एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) के सामने पहुंचा तो उसके सामने शिकायतों का अंबार लग गया। इसी बीच आरके वर्मा व बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने वाली कंपनी के बीच किसी सौदेबाजी को सीडी पर भी रिकार्ड कर लिया गया। मामला ज्यादा गंभीर होता देख गृह मंत्रालय ने 23 दिसंबर को इस पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी। बाद में वर्मा ने स्वीकार भी कर लिया कि सीडी में उनकी ही आवाज है। छानबीन के बाद गृह मंत्रालय ने टीबीआरएल के परीक्षण को रद कर दिया। अब सभी ठेकेदारों से नए सिरे से उनके सैंपल मंगाए गए हैं। इस घालमेल के बाद गृह मंत्रालय ने डीआरडीओ से एक से ज्यादा वैज्ञानिक व तकनीकी विशेषज्ञ को बुलेटप्रूफ जैकेटों के नमूनों का परीक्षण करने और रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। डीआरडीओ से वर्मा के खिलाफ जांच बैठाने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है। अगली बार नमूनों के परीक्षण में कोई गड़बड़ न हो, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने और साफ व सख्त निविदा प्रक्रिया बनाने को कहा गया है।

चीनी पर छिड़ी तकरार

नई दिल्ली/लखनऊ, एजेंसिया : चीनी के 50 रुपये प्रति किलो बिकने के आसार के बीच विभिन्न नेताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई है। चीनी के बढ़ते दामों को लेकर चौतरफा आलोचना से घिरे कृषि एवं खाद्य मंत्री शरद पवार ने सोमवार को चीनी के चढ़ते दामों के लिए एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर ठीकरा फोड़ा तो मुख्यमंत्री मायावती ने उन पर पलटवार किया। मायावती ने कहा कि कृषि मंत्री का बयान न केवल गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि संवेदनहीन भी। खाद्य एवं कृषि मंत्री शरद पवार ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि आयातित कच्ची चीनी कांडला बंदरगाह पर दो माह से अधिक समय से पड़ी हुई हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार चीनी मिलों को इसके प्रसंस्करण की अनुमति नहीं दे रही है। पवार ने कहा कि अगर चीनी मिलों ने प्रसंस्करण किया होता तो हर महीने अतिरिक्त ढाई लाख टन चीनी की उपलब्धता बढ़ी होती और इससे कीमतें कम हुई होतीं। यूपी सरकार को कच्च्ची चीनी के प्रसंस्करण पर लगे प्रतिबंध को उठाए जाने के बारे में पत्र लिखे जाने का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हम उन्हें समझा पाने में सफल नहीं रहे। उनके मुताबिक वे उत्तर प्रदेश की समस्या को मूल्य मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के साथ सुलझाएंगे। सीसीपी की कल बैठक होनी है जिसमें खाद्य सामग्रियों विशेषकर चीनी की मूल्य वृद्धि के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। ज्ञात हो कि दिल्ली में खुदरा बाजार में चीनी की कीमत 45 रुपये प्रति किलो चल रही है जो जनवरी 2009 के मुकाबले दोगुने से अधिक है। शरद पवार का बयान सार्वजनिक होने के कुछ ही देर बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री मायावती ने एक बयान जारी कर यह कहते हुए उनकी खबर ली कि यह एक जिम्मेदार मंत्री का सबसे अधिक गैर जिम्मेदाराना और संवेदनहीन बयान है। बसपा प्रमुख ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाने के स्थान पर केंद्रीय मंत्री उकसावे वाले बयान देते रहे। उनके अनुसार केंद्रीय मंत्रियों के ऐसे बयानों ने कालाबाजारियों और जमाखोरों का मनोबल ही बढ़ाया कि मुद्रास्फीति मे अभी और वृद्धि होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के असंतोष को देखते हुए उनकी सरकार ने प्रदेश में कच्च्ची चीनी के परिवहन को स्थगित करने का परामर्श रेलवे बोर्ड को दिया था।

सपा में फिर भारी पड़े अमर

नई दिल्ली, समाजवादी पार्टी के तीन अहम पदों से अमर सिंह के इस्तीफे पर मचे घमासान के बाद आखिर सुलह-सफाई का रास्ता निकल ही आया। इस पूरी तकरार में एक बार फिर अमर सिंह भारी पड़े। तल्ख तेवर दिखाने वाले प्रो. रामगोपाल यादव नरम पड़ गए तो उनके बयानों से आहत अमर सिंह ने भी उन्हें माफ कर दिया। हालांकि पार्टी के पदों से इस्तीफे पर वह कायम हैं। अमर के इस्तीफे के बाद से ही संकट में घिरी सपा के लिए सोमवार का दिन राहत भरा साबित हुआ, क्योंकि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव, महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और सपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व मुलायम के सांसद बेटे अखिलेश यादव के बीच रास्ता निकालने पर बातचीत हो गई। उसके बाद अमर सिंह ने मीडिया में, खास तौर से समाचार चैनलों से बातचीत में कहा कि उनके मन में मुलायम के खिलाफ कुछ भी नहीं है। साथ ही सपा के किसी नेता से भी कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रो. यादव उनसे उम्र में बड़े हैं। उन्होंने टेलीफोन पर वार्ता में कहा है कि यदि उनकी बातों से उन्हें दुख पहंुचा है तो वह उसके लिए माफी चाहते हैं। लिहाजा उन्हें माफ कर दिया है। उन्हें मुलायम परिवार के सपा नेताओं से कोई गिला-शिकवा नहीं है और स्वास्थ्य सही रहा तो वह सैफई महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। अमर सिंह ने यह भी दोहराया कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से ही इस्तीफा दिया है। लिहाजा इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। हालांकि मुलायम ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो अमर ने मुलायम से साफ कह दिया है कि इस्तीफा नहीं मंजूर हुआ तो भी वह न तो सपा संसदीय बोर्ड की बैठकों में भाग लेंगे और न ही प्रवक्ता या पार्टी महासचिव का दायित्व निभाएंगे। अमर ने कांग्रेस में जाने से भी इन्कार किया है। इस बीच, मुलायम ने इटावा में कहा कि सपा एक परिवार है, जहां सभी को अपनी बात कहने का हक है। परिवार एकजुट है और अमर व रामगोपाल में कोई मतभेद नहीं है। जबकि इस्तीफे के बाद अमर सिंह के खिलाफ एक तरह से मोर्चा खोल चुके प्रो. रामगोपाल यादव के तेवर भी सोमवार को ठंडे पड़ गए। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा, सपा में अमर को लेकर कोई विवाद नहीं है। बस इतनी सी बात है कि जहां चार बर्तन रहते हैं, वे खनकते हैं। सैफई महोत्सव के समापन में वह मुख्य अतिथि हैं, इसलिए समापन वही करेंगे।

हर की पैड़ी पर एक मिनट की डुबकी

महाकुंभ में हर श्रद्धालु इसी तमन्ना के साथ आएगा कि किसी भी तरह हर की पैड़ी में डुबकी लगा ले। इसलिए व्यवस्था यह की गई है कि कोई भी श्रद्धालु हर की पैड़ी पर एक मिनट से ज्यादा डुबकी नहीं लगा सकेगा। लिहाजा श्रद्धालुओं को भीगे बदन ही वहां आना होगा और कपड़े भी हर की पैड़ी से बाहर निकलकर बदलने होंगे। महाकुंभ में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हर की पैड़ी पर स्नान करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। माइक्रो प्लॉन के तहत हर पांच मिनट में हर की पैड़ी पर साढे़ चार हजार श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे, लेकिन सच ये है कि ये पांच मिनट सिर्फ स्नान करने के लिए नहीं बल्कि हरकी पैड़ी तक पहुंचने व डुबकी लगाकर बाहर जाने तक के होंगे। ऐसे में खुद ही समय की तेजी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हरकी पैड़ी पर प्रवेश करते ही सुरक्षा एजेंसियों की घड़ी पांच मिनट की उल्टी गिनती शुरू कर देगी। कहा जा सकता है कि भागमभाग वाली स्थिति में डुबकी लगाने के बाद गीले कपड़ों में ही हर की पैड़ी से बाहर जाना होगा। पांच मिनट पूरे होते ही साढ़े चार हजार श्रद्धालुओं की नई खेप प्रवेश द्वार से फिर एंट्री कर जाएगी। श्रद्धालु तौलिए के अलावा अपने साथ कुछ भी नहीं ले जा सकेंगे। इस बाबत आईजी गढ़वाल एमए गणपति ने बताया कि हर की पैड़ी के प्रवेश और निकास द्वार पर बैरिकेडिंग है। हर पांच मिनट में प्रवेश द्वार की बैरिकेडिंग से करीब साढ़े चार हजार लोगों को जाने दिया जाएगा। बैरिकेडिंग से छूटते ही श्रद्धालुओं के पास सिर्फ पांच मिनट का समय होगा। इन्हीं पांच मिनट में उन्हें न सिर्फ हर की पैड़ी तक पहुंचना होगा बल्कि स्नान कर बाहर भी जाना होगा। श्रद्धालु लगभग एक मिनट ही स्नान कर सकेंगे, जबकि दो-दो मिनट पहुंचने व जाने में लगेंगे।

सोमवार, 11 जनवरी 2010

सचिन देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी

नई दिल्ली. क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाने में अव्वल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर टैक्स चुकाने में भी पहले नंबर पर हैं। वह देश में सबसे ज्यादा कर अदा करने वाले खिलाड़ी हैं। भले आज टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांड हों, लेकिन टैक्स चुकाने के मामले में देश की 500 हस्तियों में वह तेंडुलकर से काफी पीछे हैं।
वित्त मंत्रालय की ताजा जारी सूची में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को 25वां और आमिर खान को 26वां स्थान मिला। इन दोनों ने 4.5 करोड़ का टैक्स चुकाया। इसके बाद शाहरुख खान और रितिक रोशन का नंबर आता है। इन दोनों ने दिसंबर के अंत तक 2 करोड़ का कर सरकार को चुकाया।

ललित मोदी भी पीछे नहीं

आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी भी कर देने के मामले में पीछे नहीं हैं। साल की आखिरी तिमाही में उन्होंने 3 करोड़ का टैक्स चुकाया और 500 लोगों की सूची में 47वां स्थान पाया। अन्य क्रिकेटरों में सौरव गांगुली ने 90 लाख और हरभजन ने 70 लाख टैक्स के भरे। इन्फोसिस और यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रमुख नंदन नीलकणी को इस सूची में 11वां स्थान मिला है। नंदन ने 9 करोड़ टैक्स के रूप में अदा किए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी इसी अवधि में 1.5 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में अदा किए।

इस साल सभी ने खूब चुकाया कर

बिग बी न सही लेकिन बच्चे तो हैं

टैक्स अदा करने वाले 500 लोगों की सूची में अमिताभ बच्चन का नाम न होना सबको चौंका सकता है। हालांकि उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या इसमें मौजूद हैं। ऐश तो इस रेस में सभी बॉलीवुड हीरोइनों से आगे हैं। ऐश ने 1 करोड़ , उनके पति अभिषेक बच्चन ने 1.2 करोड़ का टैक्स अदा किया।

महेश सबसे आगे

देश में टैक्स देने की दौड़ में व्यवसायी महेश गोरधनदास गरोड़िया सबसे आगे रहे। उन्होंने इस तिमाही में 20 करोड़ का टैक्स अदा किया, जो देश में सबसे ज्यादा है।

इस रेस में भी मास्टर ब्लास्टर अव्वल

इस वर्ष की तिमाही में सचिन तेंडुलकर ने 1.5 करोड़ का टैक्स चुकाया। इस सूची में तेंडुलकर 115वें स्थान पर हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग ने 1-1 करोड़ का कर अदा किया। धोनी इस सूची में 199 और सहवाग 201वें स्थान पर रहे।

अज्ञात ट्रक द्वारा मोटरसाईकल को टक्कर मार किया घायल

डबवाली(सुखपाल)उपमण्डल के गांव सकत्ताखेड़ा के समीप अज्ञात ट्रक द्वारा मोटरसाईकल को टक्कर मार देन से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानिय वार्ड न.17 निवासी धमेन्द्र पुत्र मुल चन्द कल देर सांय गांव अबुबशहर से डबवाली की और आ रहा था कि गांव सकताखेडा के समीप एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और मौका से फरार हो गया जिससे मोटरसाईकल सवार धमेन्द्र के नीचे गिरने से वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में स्थानिय राजकिय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। जहां डयुटी पर तैनात चिकित्सों ने उसके प्राथमिक उपसार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

मांगो को लेकर 28जनवरी को चण्डीगढ़ में धरना दिया जाएगा-- श्री पाण्डे

डबवाली(सुखपाल)-हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियर मान्यता प्राप्त नं0 492 शाखा मण्डी डबवाली ने एक बैठक दिनांक 10-01-2010 को चौहान नगर के बुस्टिंग स्टेशन पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता श्री वीर चन्द शाखा प्रधान ने की। जिसमें जिला प्रधान श्री नन्दन सिंह टडियाल तथा प्रान्तीय प्रधान श्री जे पी पाण्डे जी ने शिरकत की। अपने सम्बोधन में श्री पाण्डे जी ने कहा कि सभी विभागों कार्यरत चतुर्थ कच्चा व पक्का कर्मचारियों की मांगो को लेकर 28जनवरी को चण्डीगढ़ में धरना दिया जाएगा। उन्होने सरकार से मांग की है कि सरकार कर्मचारियों की मांगो के बारे में गम्भीरता से विचार करे अन्यथा सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। उन्होने यह भी कहा कि 60प्रतिशत बकाया शीघ्र दिया जाये, शिक्षा भत्ता लागू किया जाए, पार्ट टाईम व ऐजूसैट चौकीदार, मिड-डे-मील का भोजन बनाने वाली महिला को 4500 रूपये प्रति महीना वेतन दिया जाये। बैठक में जिला प्रधान श्री नन्दन सिंह टडियाल ने कहा कि सिरसा में डी.सी. रेट बढाया जाए क्योंकि जिला भर के कर्मचारियों से 28 जनवरी को चण्डीगढ़ में होने वाले धरने को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित श्री मिसरा सिंह शेरगढ़, जगन नाथ दीवानखेडा, हुकम सिंह नेगी,बुध राम तथा मदन लाल शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।उक्त जानकारी शाखा सचिव काहन चन्द यादव ने दी।

स्व: मास्टर राजा राम मैमोरियल कल्ब द्वारा 18 जनवरी को एक विशाल क्रिकेट टुर्नामेंट

डबवाली(सुखपाल) ग्राम पचायत अबुबशहर व स्व: मास्टर राजा राम मैमोरियल कल्ब द्वारा 18 जनवरी को एक विशाल कोस्को क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा हैं। कल्ब के प्रधान मेघराज खिचड़ व उपप्रधान सुभाष जलवाणी ने बताया कि इस टुर्नामेंट में हरियाणा, पजांब, राजस्थान की टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इस क्रिकेट टुर्नामेंट का शुभारम्भ गांव के समाज सेवी श्री प्रकाश जी धायल द्वारा किया जाऐगा। कल्ब के सदस्य मालाराम माक्कड़, अमर सिंह भाम्भू , अनिल भाम्भू , विजय पाल तरड़ ,उमेंश माक्कड़ ने बताया कि टुूर्नामैंट में प्रत्येक मैंच 10 ओवर का होगा तथा सेमी फाईनल व फाईनल मैंच 12 ओवर का करवाया जाऐगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 11 हजार रूपये की नगद राशि व एक ट्राफी ईनाम स्वरूप दी जाऐगी तथा उपविजेता को 51 सौं रूपये व ट्राफी और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 सौं रूपये व ट्राफी ईनाम में दी जाऐगी।

व्हीकल चालकों पर शिकंजा

डबवाली(सुखपाल)शहर में बिना न. व बिना कागजात के चलने वाले व्हीकल चालकों पर शिकंजा कसते हुऐ आज डबवाली के डीएसपी बलबीर सिंह ने चौटाला रोड़ पर स्थित बिश्नोई धर्मशाला के समीप व अन्य स्थानों पर थाना शहर पुलिस के साथ नाका लगा कर आज वाहनों की चैकिंग की तथा उनके चालान काटें। मिली जानकारी के अनुसार डबवाली के डीएसपी बलबीर सिंह ने आज यहां जिला ट्रैफिक पुलिस तथा थाना शहर पुलिस की टीम को साथ लेकर चोटाला रोड़ पर नाका लगा कर वाहनों की चैकिंग कर उनके चालान आदि काटे। यह जानकारी देते हुऐ ऐ.एस.आई कैलाश चन्द्र ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान डीएसपी ने 5 बिना नम्बर के मोटर साईकलों को इम्पाऊंड किया गया तथा 6 मोटसाईकलों के चालान काटें गऐ हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

सीमा पार से गोलीबारी, बीएसएफ का जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ जिले में सब्जैन अग्रिम रक्षा इलाके (एफडीएल) में पूर्वाह्न लगभग साढ़े ग्यारह बजे भारी गोलीबारी की गई। सीमा पार से हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शूरवीर सिंह शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि हमारे सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की और इस वजह से आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। वहीं, इसी इलाके में अग्रिम चौकी पर दो रॉकेट दागे जाने की खबर है। इन्हें क्रमश: पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 35 मिनट और 11 बजकर 45 मिनट पर दागा गया। सीमा पार से भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ के प्रयासों में बढ़ोतरी होने की खबरों के मद्देनजर सैनिकों को और अधिक अलर्ट कर दिया गया है। इस बीच, बीएसएफ के जवानों ने आज सुबह अखनूर सेक्टर में अल्फा माचील सीमा चौकी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

सरकारी रिपोर्ट : चीन ने लद्दाख में दबा ली भारत की जमीन

नई दिल्ली, प्रेट्र : एक मशहूर चीनी कहावत है-गज की तुलना में इंच ही बेहतर है। इसी पर अमल करते हुए भारत का यह पड़ोसी मुल्क सुनियोजित तरीके से लद्दाख में भारतीय जमीन हड़प रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दो दशकों में चीन ने इंच-इंच कर वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे भारतीय इलाके का बड़ा हिस्सा हड़प लिया है। हाल ही में लेह में हुई आधिकारिक बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि संबंधित इलाके को दर्शाने वाले विभिन्न एजेंसियों के नक्शों में भिन्नता है। लेह के आयुक्त ए.के. साहू की अध्यक्षता में पिछले महीने हुई इस बैठक में गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा सेना की 14वीं कोर के ब्रिगेडियर जनरल सरत चांद और कर्नल इंद्रजीत सिंह भी मौजूद थे। बैठक में शामिल अधिकारी इस बात पर भी सहमत थे कि संबंधित इलाके के मानचित्रीकरण का काम सही तरीके से नहीं हो रहा। इस बैठक का निष्कर्ष था कि समय के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगा भारतीय इलाका सिकुड़ रहा है। बैठक से जुड़ी रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि यह प्रक्रिया बहुत धीमी है। लेकिन, पिछले 20-25 साल में हमने अपनी जमीन का बड़ा हिस्सा गंवा दिया है। यह बैठक उन खानाबदोश चरवाहों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई थी जो हर साल सर्दियों में अपनी भेड़ों के साथ चीन की सीमा से लगे न्योमा सेक्टर के डोकबग इलाके में जाते हैं। दिसंबर 2008 में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने उनके तंबू नष्ट कर दिए थे और उन्हें यह क्षेत्र खाली करने की धमकी दी थी। न्योमा के पूर्व एसडीएम सेरिंग नोरबू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, उन्होंने (चीन के सैनिकों ने) अपने पशुओं को चराने के लिए दशकों से डोकबग इलाके में जा रहे चरवाहों को धमकाया। यह हरकत हमारी जमीन को इंच दर इंच छीनने के लिए की गई। जम्मू-कश्मीर सरकार ने नोरबू को डोकबग इलाके में चीन की घुसपैठ की शिकायतों की जांच करने का जिम्मा सौंपा था। लद्दाख के अन्य हिस्सों के मुकाबले अपेक्षाकृत ज्यादा गर्म रहने के कारण ही चरवाहे हर साल दिसंबर से मार्च के बीच अपनी भेड़ों के साथ इस इलाके में चले जाते हैं। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में कहा, पीएलए ने इन चरवाहों को डोकबग और डोली टांगो इलाके में जाने से रोका। यह क्षेत्र पर अपना दावा करने की चीन की ठीक वैसी ही कोशिश है जैसी उसने 1984 में नाग त्सेंग, 1991 में नाकुंग और 1992 में लुंगमा सेरदिंग इलाके पर कब्जे के दौरान की थी। पिछले साल 31 जुलाई को भी चीन के सैनिक माउंट ग्या के नजदीक भारतीय इलाके में करीब डेढ़ किमी घुस आए थे। उन्होंने इलाके की चट्टानों पर लाल पेंट से चाइना और चिन9 लिख दिया था। माउंट ग्या को भारत-चीन की सीमा माना जाता है। इससे पहले 21 जून को चीनी हेलीकाप्टरों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चुमार क्षेत्र में भी भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया था।

स्क्रीन अवॉर्ड्‌स : अमिताभ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

स्क्रीन अवॉर्ड्‌स में महानायक अमिताभ बच्चन ने "पा" फिल्म में प्रोजेरिया से ग्रसित 13 वर्षीय किशोर की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आमिर खान अभिनीत फिल्म "थ्री इडियट्स" ने वर्ष 2009 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया। समारोह में "थ्री इडियट्स" छः पुरस्कारों के साथ छाई रही, जबकि "पा" ने अपने नाम पाँच पुरस्कार किए।
विद्या बालन ने पा में अमिताभ की माँ की भूमिका निभाई है, उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया है। थ्री इडियट्स के निर्देशक राजकुमार हिरानी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है, वहीं अरुंधती नाग ने "पा" फिल्म में निभाई गई अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतीक को ऑरो के सबसे अच्छे दोस्त विष्णु की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार दिया गया है।
ऋषि कपूर को लक बाय चांस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है, वहीं ओमी वैद्य ने सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार और थ्री इडियट्स के लिए सर्वश्रेष्ठ उभरते कलाकार का पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
बोमन ईरानी को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक छवि वाले अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। दिल्ली-6 के लिए एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार और गीतकार जावेद अख्तर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

हाकी इंडिया : नहीं माने खिलाड़ी, पहले पैसा फिर खेल

पुणे, एजेंसी : भारतीय हाकी में चल रही उठापटक खत्म होने का नाम नहीं ले रही। हाकी इंडिया से शनिवार रात हुए समझौते को दरकिनार करते हुए खिलाडि़यों ने यहां चल रहे अभ्यास शिविर का बहिष्कार करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि भुगतान को लेकर हाकी इंडिया और छह सीनियर खिलाडि़यों के बीच शनिवार को दिल्ली में लगभग तीन घंटे की बैठक के बाद समझौता हुआ था, जिसके तहत खिलाडि़यों ने अभ्यास पर लौटने की घोषणा की थी, लेकिन यहां पहुंचने के बाद हुई टीम बैठक में शिविर का बहिष्कार बरकरार रखने का फैसला किया गया। कप्तान राजपाल सिंह ने बताया, हमने दिल्ली से लौटने के बाद सभी 22 खिलाडि़यों के साथ बैठक की। कोई भी खिलाड़ी समझौते से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि भुगतान को लेकर सिर्फ आश्वासन दिए गए हैं, कोई भरोसा नहीं। लिहाजा हम अभ्यास पर नहीं लौट रहे हैं। हाकी इंडिया के अध्यक्ष एके मट्टू के साथ संयुक्त प्रेस बयान में समझौते के ऐलान पर राजपाल ने कहा, हम समझौते से खुश नहीं थे, लेकिन पहले हमने सभी खिलाडि़यों को इसकी जानकारी देकर सामूहिक फैसला लेने का मन बनाया था। राजपाल ने स्वीकार किया कि इस घटनाक्रम से विश्व कप की टीम की तैयारियों पर असर पड़ा है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर इसका असर तैयारियों पर पड़ा है, लेकिन मुझे यकीन है कि यह समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। यह पूछने पर कि कप्तान होने के नाते यह फैसला उन्हें कितना सही लगता है, उन्होंने कहा, कप्तान भी आखिर खिलाड़ी ही होता है और मैं टीम के साथ रहना ज्यादा पसंद करूंगा। यह पूछने पर कि क्या हाकी इंडिया के किसी अधिकारी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, राजपाल ने कहा, अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हमें उनकी तरफ से कोई फोन नहीं आया। वहीं कल बैठक में मौजूद रहे सीनियर खिलाड़ी प्रभजोत सिंह ने कहा कि टूर्नामेंटों को जीतने पर प्रोत्साहन राशि और खिलाडि़यों की ग्रेडिंग व्यवस्था पर कोई आश्वासन नहीं मिल पाने के कारण यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा, हम खिलाडि़यों की ग्रेडिंग प्रणाली चाहते हैं और टूर्नामेंट जीतने पर प्रोत्साहन राशि भी। पिछले साल का हमें कोई भी पैसा नहीं मिला है। टीम के मुख्य कोच जोस ब्रासा ने कहा कि वे खिलाडि़यों के शिविर में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। एक भी खिलाड़ी अभ्यास के लिए नहीं लौटा है। उनकी समस्याएं दिल्ली जाने के बावजूद हल नहीं हो पाई हैं।

रविवार, 10 जनवरी 2010

प्यार इम्पॉसिबल

सितारे: प्रियंका चोपड़ा, उदय चोपड़ा, डीनो मोरिया, अनुपम खेर और बेबी साईदा
निर्माता: उदय चोपड़ा/यशराज फिल्म्स
निर्देशक: जुगल हंसराज
लेखक, पटकथा एवं संवाद: उदय चोपड़ा
गीत: अन्विता दत्त गुप्तान
संगीत: सलीम-सुलेमान


कहानी: सीधे-साधे अभय (उदय चोपड़ा) के सामने परेशानी यह है कि वह अलीशा (प्रियंका चोपड़ा) से अपने दिल की बात नहीं कह पाता। एक सॉफ्टवेयर डील के सिलसिले में अभय की मुलाकात सिद्दू (डीनो मोरिया) से होती है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसका वही सॉफ्टवेयर सिंगापुर की एक कंपनी पिनैकल बाजार में लॉन्च करने जा रही है। अभय सिंगापुर जाता है तो उसकी मुलाकात अलीशा से होती है। अभय जब अलीशा से मिलता है तो उसे अलीशा के घर में आया की नौकरी करनी पड़ जाती है। यहीं अभय को पता चलता है कि जिसे वह सिद्दू समझ कर तलाश रहा है, दरअसल वह वरुण है और उसी ने उस कंपनी को वह सॉफ्टवेयर बेचा है।

निर्देशन: समझ नहीं आता कि निर्देशक क्या दिखाना चाहता है। कॉलेज की मस्ती, सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के चोरी ट्रैंड या फिर एक भोले-भाले युवक की प्रेम कहानी के साथ आया की नौकरी करने वाले एक युवक की दास्तान। इन बातों के साथ जुगल का निर्देशन दिशाहीन सा लगता है।

अभिनय: फिल्म के ज्यादातर काम तो उदय चोपड़ा के हाथों में हैं। इनमें से एक अभिनय भी है, जिसमें वह मजबूर से नजर आते हैं। प्रियंका काफी हॉट लगी हैं। इस लिहाज से उनके लिए भी एक्टिंग का स्कोप कम ही रहा। डीनो कुछेक सीन्स में ठीक ठाक लगे हैं। अनुपम खेर को इतना छोटा रोल करने की क्या जरूरत थी, यह समझ से परे निकला।

लेखन-पटकथा: कॉन्सेप्ट अच्छा है, पर फ्रेश नहीं। उदय चोपड़ा ढेर सारी जिम्मेदारी उठाने के चलते किसी भी चीज पर ठीक से फोकस नहीं कर सके।

गीत-संगीत: इस फिल्म का प्लस प्वाइंट है। सलीम-सुलेमान की धुनें उनके फ्लेवर से हट कर हैं। ‘कैसे मैं किसी को’ और ‘प्यार इम्पॉसिबल’ अच्छे ट्रैक हैं।

क्या है खास: अभय का थाई डिनर सर्व करना और बेबी साईदा के स्कूल का गीत। फिल्म के गीत और उनका फिल्मांकन।

क्या है बकवास: सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के फंडे, उदय चोपड़ा का अभिनय और फिल्म का क्लाईमैक्स।

पंचलाइन: प्यार को इतना जटिल बनाने की जरुरत ही क्या थी कि वह इम्पॉसिबल लगने लगे।

ऐलनाबाद क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार को सफल बनाने का किया एक तरफा निर्णय:होशियारी लाल शर्मा

सिरसा, भारी ठण्ड के बावजूद मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से यह स्पष्ट हो गया है कि ऐलनाबाद क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार को सफल बनाने का एक तरफा निर्णय कर लिया है। यह बात जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा ने ऐलनाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवो में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते हुए कही। कांग्रेस नेता हरीश सोनी, राजूबजाज, भोला जैन, उमेद सैन, संत लाल गुम्बर, सहित अनेक कांग्रेसजन उनके साथ थे। शर्मा ने कहा कि मुख्यमन्त्री हुड के इस जनसम्पर्क अभियान के बाद क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत से मजबूततर हो गई है। उन्होंने कहा कि इनैलो प्रत्याशी अपने निरन्तर गिर रहें जनाधार से बौखला चुके है और इसी बौखलाहट के चलते वे अब बेसिरपैर की बाते करने लगें है। जिला कांग्रेस प्रधान ने कहा कि हुड सरकार की बेहतर कारकरदीगी के चलते क्षेत्र की जनता का विश्वास मुख्यमन्त्री हुड्डा में मजबूत हुआ है और लोग ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में भारी मतदान करके हुड सरकार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करेगें। शर्मा ने कहा कि ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में किसी भी प्रकार से कम नही रहेगां और मुख्यमन्त्री जनभावनाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगें।

पार्टी में समस्यायें हैं : मुलायम

कोलकाता : समाजवादी पार्टी (सपा) में अमर सिंह व उनके समर्थक नेताओं के इस्तीफ़े की राजनीति से भारी दबाव में आये पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने श्री सिंह का सपा महासचिव के पद से इस्तीफ़ा स्वीकार करने से आज इनकार कर दिया. अपने भाई व राज्यसभा में सपा के नेता रामगोपाल यादव के बयानों से कन्नी काटते हुए श्री यादव ने माना कि पार्टी में कुछ समस्यायें हैं. जब तक सभी समस्याएं हल नहीं हो जाती तब तक श्री सिंह का त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा. श्री यादव ने यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि यह सच है कि श्री सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है पर मैंने उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया है. सपा सुप्रीमो यहां बीमार चल रहे पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वयोवृद्ध माक्र्सवादी नेता ज्योति बसु को देखने आये थे. फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त की पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफ़े की घोषणा से जुड़े एक सवाल पर सपा अध्यक्ष असहज दिखे, लेकिन उन्होंने सिर्फ़ इतना ही कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. कल संजय दत्त ने इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए कहा था कि पार्टी में श्री सिंह के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है उससे वह बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने पार्टी के लिए काफ़ी कुछ किया है पर पार्टी के कुछ नेता उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं. अमर सिंह कुछ दिनों से पार्टी के अन्दर उनके खिलाफ़ माहौल बनने व सपा प्रमुख द्वारा उनके विरोधियों पर अंकुश नहीं लगाये जाने से नाराज चल रहे हैं. इसी वजह से उन्होंने बुधवार को महासचिव पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. वह तब से दुबई में हैं. उन्होंने हालांकि स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने की बात कही थी. इस बीच रामगोपाल यादव के कल के बयान से पार्टी में बवाल मच गया. उन्होंने कल कहा था कि अमर सिंह के कारण समाजवादी पार्टी के जमीनी आधार में कोई वृद्धि नहीं हुयी और पार्टी में फ़िल्मी कलाकारों की पूछ परख बढ़ने से आम कार्यकर्ता निराश हैं. उन्होंने पार्टी महासचिव पद से इस्तीफ़ा देने वाले श्री अमर सिंह से सुलह सफ़ाई का भी विरोध किया था. इसके बाद शाम को श्री संजय दत्त ने मुम्बई में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाकर महासचिव पर से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी व मीडिया में भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी तथा जयाप्रदा, जया बच्चन सहित कुछ अन्य सांसदों के इस्तीफ़े की तैयारी की खबरें आने लगीं थीं.







MEA to give 2.5 lakh ex- gratia grant for the families of Nitin Garg & Ranjot Singh

PATIALA: The Ministry of External Affairs will bear the expenses to be incurred on transportation, etc for bringing back the body of Ranjot Singh and Nitin Garg, who was died in Australia recently.
Union Minister of State for External Affairs Preneet Kaur has said over phone from Delhi that the ministry was also making all efforts to ensure that there was no delay in bringing back the body of Ranjot Singh and Nitin Garg.
Preneet Kaur said that Ministry has also approved an ex-gratia grant of Rs. 2.5 lakhs each family of the deceased.
She said that Ranjot Singh body will likely arrived here within a week as NSW police at Griffith will have to complete the investigations.
It is pertinent to mentioned here that Preneet Kaur had called upon both the families on Friday and assured all possible help form the ministry.
Gurmel Singh, political secretary of Preneet Kaur said that with the efforts of Preneet Kaur ministry has approved the ex gratia grant for both the families.

3 drug addicts held for killing two engineering students

LUDHIANA: A laptop proved to be a nemesis for Amit Kumar, a resident of Zeenat colony in Haibowal, who along with his friend Madhoop Kumar Jha, a resident of Bathinda, were feared to have been killed by their three drug addict college friends in Barnala.

The duo, students of the third semester of Baba Hira Singh College of Engineering and Technology at Lehra Gaga in Sangrur, went missing under mysterious circumstances on January 3, while they were returning home after taking their examination.

The accused have been identified as Gurjit of Nabha, Baljinder of Hamirgarh Village, and Pritpal Singh of Mansa. They were nabbed by the police here on Friday.

DSP Rupinder Singh said the accused who were driving an Indica car met the victim at Barnala bus stand and offered them a lift.

When they entered the car, the trio offered them the cold drinks. When all of them fell unconscious they threw them into the Sarhind Canal’s Bathinda branch river.

The DSP said the accused were nabbed when Pritpal Singh used the mobile phone belonging to Madhoop Kumar, which was being tapped.

SI Sumit Sood, who was investigating the case, said the body of the victims had not been recovered as yet.

Meanwhile, a pall of gloom descended in Amit Kumar’s house. Victim’s brother was due to get married on January 11.

For family, the celebrations turned into tragedy. The condition of the mother was stated to be serious as she went into the shock after the police told the family about the tragedy.

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP